फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 53 किलो लड्डू का काटा जाएगा केक

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन को लेकर इटवा कस्बे में धार्मिक कार्यक्रमों की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को हिंदू संगठनों की एक बैठक शिव शक्ति मंदिर में आयोजित की गई, जिसमें अखंड रामायण पाठ सहित अन्य कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।
विज्ञापन

बैठक में तय किया गया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 54वें जन्मदिन के अवसर पर 4 जून की सुबह 10 बजे से अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया जाएगा, जो 5 जून की सुबह 10 बजे तक चलेगा। इस दौरान क्षेत्र में धार्मिक वातावरण बना रहेगा और श्रद्धालुओं की भागीदारी भी अपेक्षित है। बैठक को संबोधित करते हुए संजय मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम के समापन अवसर पर विशेष आयोजन किए जाएंगे। 5 जून की शाम 53 दीप प्रज्वलित किए जाएंगे, जो प्रतीकात्मक रूप से आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इसके अलावा 53 किलो लड्डू का केक काटा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें