फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन

Tue, 28 Oct 2014 05:30 AM IST
Siddhartha nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा। प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार, महंगाई और बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। इसके बाद 17 मांगों का पुलिंदा एसडीएम को दिया गया।
विज्ञापन

आंदोलन की अगुवाई करते हुए सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज ही नहीं है। पूरे प्रदेश में हर विभाग में भ्रष्टाचार व्याप्त है। बिना पैसा दिए आम आदमी की सुनवाई नहीं होती। बाढ़ पीड़ितों को सपा सरकार मुआवजा नहीं दे रही है। हुदहुद तूफान से किसानों के धान की फसल को काफी नुकसान हुआ है। इस तरफ सरकार का ध्यान नहीं है। बिजली व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। प्रदेश में केवल सपा मुखिया के परिवार वाले जिलों में ही 24 घंटे बिजली मिलती है। भाजपा के गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ला ने कहा कि प्रदेश में जंगलराज कायम है। अपराधियों का बोलबाला है। आम लोगों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है।
इस अवसर पर दिलीप चतुर्वेदी, राजेश त्रिपाठी, स्वयंबर चौधरी, हरिशंकर सिंह, माधव यादव, राजमणि, रामबरन, सुधीर त्रिपाठी, कुलेंद्र गिरि, शिवनाथ चौधरी, दिलीप श्रीवास्तव और लालजी त्रिपाठी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें