फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएसओ कार्यालय में भाकियू ने की तालाबंदी

Tue, 21 Oct 2014 05:30 AM IST
Siddhartha nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। दीपावली में मिट्टी तेल और चीनी वितरण न किए जाने से नाराज भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सोमवार को जिला पूर्ति कार्यालय (डीएसओ) में तालाबंदी की। इससे करीब दो घंटे तक अधिकारी और कर्मचारी कार्यालय में बंद रहे। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स की मौजूदगी में वार्ता के बाद ताला खोला गया।
विज्ञापन

भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार पांडेय और मंडल अध्यक्ष पटेश्वरी चौधरी, सुधीर किसान, त्रिवेणी जायसवाल, ऋतुरा देवी, इंद्रजीत दूबे, सत्यप्रकाश, छोटेलाल, प्रदीप प्रधान, हरिश्चंद्र चौधरी, अमरावती देवी आदि कार्यकर्ताओं ने दोपहर दो बजे के करीब जिला पूर्ति कार्यालय पर पहुंचकर तालाबंदी कर दी। इस लोगों की मांग थी कि पूर्व में डीएम के समक्ष डीएसओ ने दीपावली में अतिरिक्त चीनी व मिट्टी तेल वितरण करने के लिए वार्ता हुई थी। लेकिन अभी तक कार्डधारकों को मिट्टी तेल व चीनी का वितरण नहीं किया गया। जबकि दीपावली में मात्र दो दिन शेष हैं। ऐसे में विभागीय अधिकारी गरीबों की चीनी व मिट्टी तेल हड़पने की फिराक में है। उन्होंने जल्द से जल्द से चीनी व मिट्टी तेल वितरण करने की मांग की। लगभग दो घंटे तक चली तालाबंदी के दौरान डीएसओ व कर्मचारी कार्यालय के अंदर ही बंद रहे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में डीएसओ ने भाकियू कार्यकर्ताओं से वार्ता की। इसमें डीएसओ एपी सिंह के तरफ से समय से चीनी व मिट्टी तेल वितरण का आश्वासन देने पर तालाबंदी समाप्त की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें