फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ का धरना समाप्त

Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
Siddhartha nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ का कलेक्ट्रेट परिसर में छह मांगों को लेकर धरना दूसरे दिन शनिवार को समाप्त हो गया। इंजीनियरों ने मांगों के संबंध में ज्ञापन डीएम को दिया। उनसे मांगें पूरी करने की बात कही गई।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि जूनियर इंजीनियर की वेतन विसंगति दूर कर वेतन बैंड 9300 रुपये किया जाए। शासन की नीतियों के अनुरूप तीन पदोन्नतियां दी जाएं। पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाए। न्यूनतम पेंशन योजना निर्धारित की जाए। अन्य विभागों की तरह सुविधा दी जाए। छठवें वेतन आयोग के वेतन ग्रेड पर एरियर का भुगतान किया जाए। राज्य कर्मचारियों की तरह सेवा लाभ दिया जाए। विभागीय कार्यों में पारदर्शिता बरती जाए, ताकि कोई समस्या न सामने आए।
धरने को इंजीनियर एसएन पांडेय, वीरेंद्र कुमार, घनश्याम चौधरी, कृपाशंकर सिंह, आरएम त्रिपाठी, जीपी गुप्ता, वीएन सिंह, मंडल अध्यक्ष सिंचाई विभाग एचपी पांडेय आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें