फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोहरतगढ़ में 36 घंटे बाद शुरू हुई सप्लाई

Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
Siddhartha nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। तेज बारिश और हवा के कारण मंगलवार को गई क्षेत्र की बिजली बुधवार रात 11 बजे आई। इसके लोगों को 36 घंटे बिना बिजली के रहना पड़ा। लोग पानी के लिए तरस गए। बिजली नहीं रहने से दूरसंचार सेवाओं पर भी असर दिखा। इससे लोग अपनोंसे बात नहीं कर पा रहे थे। तेज आंधी और पानी से जगह-जगह गिरे पोल और तार से आपूर्ति लड़खड़ा गई थी। काफी कोशिश के बाद बिजली विभाग के कर्मचारियों ने बुधवार रात सप्लाई शुरू की। इससे लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

विनाेद तिवारी का कहना है कि रोजमर्रा के प्रयोग में पानी के लिए भी भारी कठिनाई का सामना करना पड़ा। हैंडपंप का सहारा लेना पड़ा। किसी तरह नहा सका। महिलाओं को भोजन बनाने में और भी परेशानी झेलनी पड़ी।
सोनू राय का कहना है कि बिजली नहीं होने से काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। आंधी पानी से आई समस्या के आगे हर कोई बेबस था। बिजली कब आएगी, कहना मुश्किल था। बिजली रात में आने पर लोगों ने राहत की सांस ली। लोगों का कहना है कि विभ्ााग की लापरवाही के चलते उन्हें समस्या का सामना करना पड़ा। पानी के लिए हैडपंप का सहारा लेना पड़ा। महिलाओं को भोजन बनाने से लेकर बच्चों को स्कूल भेजने में काफी दिक्तत हुई। बिजली आने से अब समस्या दूर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें