फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घरों और स्कूल में सेंध लगाकर चोरी

Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
Siddhartha nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। डुमरियागंज और त्रिलोकपुर क्षेत्र में एक ही रात चोरों ने तीन घरों और एक स्कूल का निशाना बनाया। चोर हजारों का सामान लेकर फरार हो गए। सूचना के कई घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। स्कूल से चोरी गया स्टंप तीन अलग-अलग जगहों पर मिला।
विज्ञापन

डुमरियागंज थाना क्षेत्र के मंगराव गांव निवासी मेलाराम का परिवार शुक्रवार रात खा-पीकर सो गया। रात में चोर उसके घर के पीछे दीवार में सेंध काटकर अंदर घुसे। चोर पांच हजार नकदी व करीब 70 हजार रुपये के सोने व चांदी के जेवरात उठा ले गए। इसके बाद चोर गांव के ही बाहर स्थित प्राइमरी स्कूल का ताला तोड़कर बाल्टी, जग और गिलास ले गए।
तीसरी घटना त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के मन्नीजोत गांव में हुई। यहां के निवासी रामतौल वर्मा के घर मेें नकब काटकर घुसे चोर कीमती बर्तन, चांदी की दो जोड़ी पायल और एक जोड़ा सोने का झुमका सहित करीब 40 हजार का सामान उठा ले गए। इसके बाद चोर गांव के ही झूलन प्रसाद के घर घुसे। सेंध लगाकर चोर दो जोड़ी चांदी की पायल, सोने का हार, चांदी की हंसुली और जूड़ा सहित 50 हजार का सामान ले गए। पीड़ित परिवारों को चोरी की जानकारी सुबह सोकर उठने पर हुई। बताया जाता है कि लोगों ने भोर में करीब पांच बजे संबंधित थाने पर सूचना दी लेकिन चार घंटे बाद त्रिलोकपुर पुलिस पहुंची। जबकि महज आठ किलोमीटर दूर स्थित डुमरियागंज थाने की पुलिस ने पहुंचने की जहमत तक नहीं उठाई।
विज्ञापन

डुमरियागंज कोतवाल डॉ. उपेंद्र राय ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। वहीं त्रिलोकपुर एसओ पवन कुमार चौबे ने बताया कि मौके पर पुलिस के जवान गए थे। जल्द ही चोर गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें