फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद न मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी

Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
Siddhartha nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। कृषि भवन में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। इसमें रबी सीजन में खाद की कमी होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

किसान दिवस में उप कृषि निदेशक डॉ. राजीव कुमार ने सबसे पहले नवागत डीएम सुरेंद्र कुमार का स्वागत किया। किसान इंद्रजीत दुबे, इश्तिायक अहमद और पटेश्वरी चौधरी ने खाद की उपलब्धता के बारे में बताया। किसानों का कहना था कि शासन की तरफ से रबी अभियान के तहत यूरिया वितरण का कुल लक्ष्य 46000 मीट्रिक टन है। 42000 मीट्रिक टन का वितरण सहकारी क्षेत्र से होना है। इसी प्रकार 17500 मीट्रिक टन डीएपी के लक्ष्य के सापेक्ष 16945 मीट्रिक टन का वितरण सहकारी क्षेत्र से किया जाएगा। इन लोगों ने बताया कि अगर इतनी खाद उपलब्ध नहीं होती है तो किसानों के समक्ष संकट की स्थिति उत्पन्न हो जाएगी।
इस पर अध्यक्षता करते हुए डीएम ने समितियों समेत इफ्को, जिला प्रबंधक, पीसीएफ और जिला सहायक निबंधक सहकारी समितियों को यह निर्देश दिया है कि प्रत्येक दशा में यूरिया और डीएपी सहित अन्य खादों की उपलब्धता समय से सुनिश्चित करा लें।
विज्ञापन

इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके अलावा किसान दिवस में गैस आपूर्ति, कोटेदारों के राशन वितरण में अनियमितता, कम वजन की बोरियों की आपूर्ति, सहित रेट और स्टाक बोर्ड लगाने पर भी चर्चा र्हुई। डीएम कहा कि राशन निकासी के समयनामित अधिकारियों से आकस्मिक चेकिंग कराई जाए। साथ ही वितरण स्थल पर लगे कांटे चेक किए जाएं। आगामी बैठक में एपीएल, बीपीएल सहित अन्य राशन की पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाए। इसके अलावा मूर्ति विसर्जन के समय बांसी क्षेत्र में घायल व्यक्तियों को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की गई।
इस दौरान बैठक में सीडीओ अखिलेश तिवारी, जिला कृषि अधिकारी एसएन चौधरी, सीबीओ डॉ. फणीश सिंह, राजमणि शर्मा, हरिशंकर शुक्ल और अखिलेश प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें