फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मचारियों को प्रशिक्षण मिला

Fri, 26 Jul 2013 05:33 AM IST
Siddhartha nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। विकास भवन के अंबेडकर सभागार में सीएमओ की देखरेख में स्वास्थ्य कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया। गया। यहां अस्पताल की सफाई, ओटी और जननी सुरक्षा को लेकर विचार किया गया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में प्रभारी सीएमओ डॉ. एम एम सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन योजना के अंतर्गत चलने वाले किसी भी कार्यक्रम में लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए। अगर ऐसा होता है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण के बाद क्षेत्र में योजनाआें का लाभ दिलाना पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि योजना की जानकारी लेने के लिए जल्द ही जनपद में केंद्रीय टीम का दौरा भी होगा, जो काफी महत्वपूर्ण होगा। ऐसे में योजनाओं का क्रियान्वयन सही तरीके से हो।
उन्होंने बताया कि ओटी में पूरी तरह से सफाई रहनी चाहिए, जिससे की मरीजों को कोई परेशानी ना हो। प्रशिक्षण कार्यक्रम में एनआरएचएम टीम के कई अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रम का जायजा लिया। इस दौरान प्रोग्राम कोआर्डिनेटर अरुण कुमार श्रीवास्तव, एनआरएचएम के जिला प्रोग्राम मैनेजर राजेश शर्मा समेत अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें