फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों का वेतन तय किया जाए

Thu, 25 Jul 2013 05:33 AM IST
Siddhartha nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ की जिला कार्यकारिणी समिति की बैठक सिद्धार्थ शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में आयोजित हुई। इसमें जिला विद्यालय निरीक्षक के स्तर पर लंबित समस्याओं पर विचार किया गया। साथ ही आंदोलन की चेतावनी भी दी गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विजय कुमार द्विवेदी ने कहा कि जनपद में शिक्षकों की कई समस्याएं लंबित हैं। इसमें एसपी के अंतर्गत वेतन निर्धारण भी शामिल है, जिसे अभी तक पूर्ण नहीं किया गया। इसके कारण शिक्षकों का वेतन निर्धारण नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक, प्रबंधक और प्रधानाचार्य के मिलीभगत से अभी तक मृतक आश्रित की नियुक्ति का मामला अधर में है। इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिसकी वजह से मृतक आश्रित का परिवार भुखमरी के कगार पर है।
यदि एक सप्ताह के अंदर इस समस्या पर विचार नहीं किया गया तो संगठन इसके लिए आंदोलन करेगा। मंडलीय उपाध्यक्ष जय प्रकाश मिश्र ने कहा कि शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को जिला विद्यालय निरीक्षक अपना गुलाम समझती है लेकिन ऐसा कत्तई नहीं होने दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि मौजूदा समय में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में शिक्षकों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इन समस्याओं के संबंध में जल्द ही शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ एकजुट होकर आंदोलन के करेंगे। इस दौरान सुरेंद्र मणि त्रिपाठी, इंद्र कुमार पांडेय, शैलेंद्र प्रताप सिंह, सुनील कुमार दूबे, मधुबन सिंह, संजय पांडेय, प्रदीप कुमार पांडेय, वामदेव मिश्रा, पारस नाथ मिश्र, शिवशंकर चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें