फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच में से तीन सभासदों को शपथ दिलाई

Thu, 25 Jul 2013 05:33 AM IST
Siddhartha nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शासन की मंशानुसार विकास व जनकल्याण के कार्यक्रमों में सहयोग करना ही सच्चे जनप्रतिनिधि का दायित्व है। हमें आपके सहयोग और समर्थन से उक्त कार्यक्रमों में तेजी लाने की अपेक्षा है। ये बातें नगर पालिका परिषद कार्यालय सिद्धार्थनगर में बुधवार को उत्तर प्रदेश शासन से मनोनीत हुए सभासदों के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए नपा अध्यक्ष जमील सिद्दीकी ने कहीं।
विज्ञापन

एडीएम नौगढ़ भवानी सिंह खंगरौत ने कहा कि आप लोगों से अपेक्षा है कि अपने पद और गरिमा को ध्यान में रखते हुए विकास और जनहित के कार्यों में सहयोग करेंगे। इससे पूर्व शासन से मनोनीत हुए पांच सभासदों में तीन सभासदों को एसडीएम नौगढ़ भवानी सिंह खंगरौत ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने वालों में सभासद चंद्रजीत यादव, मोहम्मद आबिद और राजीव जायसवाल शामिल रहे। जबकि प्रदेश शासन से मनोनीत सभासद श्यामराजी का निधन हो गया है, जबकि दूसरे मनोनीत सभासद सपा के जिला सचिव अनूप यादव जिले से बाहर होने के कारण शपथ नहीं ले पाए। इस अवसर पर सपा के जिला उपाध्यक्ष अफसर रिजवी, ईओ नपा, ओरीलाल, रितेश श्रीवास्तव, हनुमान प्रसाद आदि मौजूद रहे।
नपा की लापरवाही से नहीं ले पाए शपथ
प्रदेश शासन से मनोनीत सभासद अनूप यादव ने फोन से बताया कि लखनऊ में हैं, हमें जानकारी ही नहीं थी कि आज शपथ ग्रहण है। घर से पता चला है कि उन्होंने मंगलवार को इसकी सूचना भेजी थी, जबकि इसकी सूचना कम से कम एक सप्ताह पूर्व देनी चाहिए थी। इसमें नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें