फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ सहित चार डॉक्टरों का स्थानांतरण

Thu, 30 May 2013 05:30 AM IST
Siddhartha nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बेहतर सुविधा की आस में गांधी स्मारक संयुक्त जिला चिकित्सालय आज डॉक्टराें की कमी का दंश झेल रहा है। जनपद में डॉक्टरों की कमी बरकरार है। बावजूद इसके जनपद में तैनात पांच और डॉक्टरों का स्थानांतरण अन्य जनपदों में कर दिया गया है। इसमें सीएमओ सतीश चंद्र सिंह भी शामिल हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में पिछले एक साल से डॉक्टरों की कमी है। उस पर शासन के नए फरमान के बाद जनपद में तैनात 138 पदों के सापेक्ष कुल 84 डॉक्टरों में से चार डॉक्टरों का स्थानांतरण अन्य जनपद में कर दिया गया। इनमें सीएमओ सतीश चंद्र सिंह को बस्ती के कैली अस्पताल में सीनियर रेडियोलॉजिस्ट के पद पर भेजा गया है। बेवा सीएचसी पर तैनात डॉक्टर आरके. वर्मा को संतकबीर नगर भेजा गया है। महुलानी में तैनात डॉक्टर केएन. सिंह का स्थानांतरण सोनभद्र किया गया है। साथ ही सीएमएस के अधीनस्थ वीके गौतम को सीएमओ कार्यालय पर अटैच किया गया है। इसके साथ डिप्टी सीएमओ पद पर तैनात एके चौधरी को बलरापुर भेज दिया गया है। इन डॉक्टरों के स्थानांतरण के बाद महुलानी, बेवा सीएसचसी पर मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मौजूदा समय में सबसे खराब स्थिति जिला अस्पताल में महिला मरीजों को हो रही है। जिला अस्पताल में आठ महिला डॉक्टरों के सापेक्ष केवल दो की तैनाती है। उन्हें भी अटैच किया गया है। पिछले आठ माह से अधिक का समय बीतने को है लेकिन अब भी रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती जिला अस्पताल में नहीं हो सकी है। इस संबंध में प्रभारी सीएमओ डॉ. सतीश चंद्र का कहना है कि डॉक्टरों का स्थानांतरण हो गया है। जल्द ही उन्हें नियमानुसार रिलीव भी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें