फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बल्ब के होल्डर की तरह होती है जिंदगी: कुलपति

Fri, 21 Dec 2012 05:30 AM IST
Siddhartha nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. पीसी त्रिवेदी ने कहा कि जिंदगी बल्ब के होल्डर की तरह होती है। इस होल्डर में मेहनत रूपी जितने वाट का बल्ब लगाएंगे, उतनी ही रोशनी आपके जीवन को मिलेगी। मंजिल का निर्धारण कर तब तक विश्राम न करो, जब तक मंजिल की प्राप्ति न हो जाए। पेंसिल हमें किसी भी संस्था के प्रति समर्पण के भाव की सीख देती है। कटर से लकड़ी निकाल दी जाती है और पेंसिल के अंदर के ग्रेफाइट को महीन करने के बाद ही उसकी लिखावट आकर्षक होती है। इस लिए कष्टों से घबराना नहीं चाहिए।
विज्ञापन

वह गुरुवार को आजाद महाविद्यालय में आयोजित मेधावी छात्र-छात्राओं के अलंकरण समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि तीस करोड़ युवाओं में आज वह राष्ट्रीयता की भावना नहीं दिखाई देती, जो स्वतंत्रता आंदोलनों के समय दिखती थी। उन्होंने कहा कि ज्ञान की भूख हमेशा विद्यार्थियों के अंदर होनी चाहिए और अज्ञानी बनकर ही ज्ञानार्जन संभव है। गलतियों से सीख लेते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें सदैव भाषा, भूषा, भोजन, भाव और भजन इन पांचों का सम्मान करना चाहिए। महाविद्यालय के प्रबंधक मुमताज अहमद ने स्वागत भाषण के दौरान कहा कि उद्योगपतियों के बीच रहकर मुझे संतुष्टि नहीं मिल रही थी। हमेशा कुछ ऐसा करने की चाह रहती थी कि हमारे कार्य जिंदा रहें। इस लिए इस महाविद्यालय की स्थापना कराकर विद्यार्थियों की सेवा कर रहा हूं। इससे पूर्व छात्र-छात्राओं ने पुष्पवर्षा कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। वहीं अनुसूइया दूबे, रीना राय और नेहा ने मुख्य अतिथि की आरती उतारकर स्वागत गीत प्रस्तुत किया। दिनेश कुमार मिश्र ने अंत में सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अब्दुल हकीम और संचालन सुरेंद्र मिश्र ने किया। इस अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. कालिका प्रसाद त्रिपाठी, रीडर मेजर अब्दुल वकील, रामदेव पूर्व ब्लाक प्रमुख, आशीष मिश्र, आकाश जायसवाल, अवधेश यादव, अरविंद सिंह, परमानंद त्रिपाठी, दयानंद, पंकज पांडेय आदि उपस्थित रहे।

18 मेधावी विद्यार्थियों को मिला सम्मान
बीए प्रथम वर्ष की कुमारी शबाना, शैलेंद्र, प्रीति, अंकिता पांडेय, किरन विश्वास, रंजना, योगेश यादव, दिव्यांत चौबे, निधि पांडेय, अरुण कुमार को शील्ड देकर कुलपति ने सम्मानित किया। वहीं बीए द्वितीय वर्ष की संध्या उपाध्याय, पुष्पावती यादव, मोनी पांडेय, प्रियंबदा, निधि पांडेय, कल्याणी, उमा सरकार, शकुंतला, संजय को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें