फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर से लेकर स्वीपर तक थे गायब

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Siddhartha nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर। शुक्रवार को रमवापुर उर्फ नेबुआ गांव स्थित सीएचसी पर पहुंचे डिप्टी सीएमओ को डॉक्टर से लेकर अस्पताल के स्वीपर तक नदारद मिले। इस पर उन्होंने अस्पताल से गायब लोगों की रिपोर्ट सीएमओ को भेजने के साथ ही उनके वेतन कटौती की संस्तुति भी करने को कहा।
विज्ञापन

रमवापुर नेबुआ गांव में बने सीएचसी पर करीब 1:30 बजे डिप्टी सीएमओ हरिनरायण सिंह पहुंचे। वह सीधे इमरजेंसी में पहुंचे और वहां का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई में खामी मिलने पर कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई। इसके बाद वह चीफ फार्मासिस्ट मुन्नीलाल से उपस्थिति और ओपीडी रजिस्टर मांगे। उसे देख वह हैरान हो गए। रजिस्टर में अस्पताल पर तैनात सारे कर्मचारी उपस्थित थे, मगर मौके पर वार्ड ब्वाय अबुंज श्रीवास्तव, फार्मासिस्ट पवन कुमार, स्टाफ नर्स सविता ही मौजूद मिलीं। वहीं डॉ. पीएन पटेल और डॉ. ईशदेव आर्य के साथ ही छोटू स्वीपर गायब मिले। स्टाफ नर्स ने डिप्टी सीएमओ से अस्पताल में डिलिवरी करवाने की अनुमति के लिए कहा। मगर डिप्टी सीएमओ ने संसाधन का अभाव बता डिलिवरी करवाने पर मना कर दिया। दवा का स्टाक देखने के बाद उन्होंने कहा कि यहां दवाओं का अभाव है। इस संबंध में डिप्टी सीएमओ ने कहा कि गायब कर्मचारियों के वेतन कटौती करने की संस्तुति करने का रिपोर्ट सीएमओ को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें