फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के विरोध में बच्चों ने निकाली रैली

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Siddhartha nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बांसी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जीवा के सात वर्षीय मोनू की हत्या के विरोध में ब्रह्मर्षि बावरा सिद्धार्थ ममता गृह संस्थान के बच्चों ने शनिवार को नगर में रैली निकाली। बच्चों ने हत्यारे को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। साथ ही अंधविश्वास को बढ़ावा देने पर रोक लगाने के लिए भी आवाज बुलंद की।
विज्ञापन

डीएम, एसपी और सांसद समेत अन्य लोगों को दिए पत्रक में ब्रह्मर्षि बावरा सिद्धार्थ ममता गृह संस्थान के बच्चों ने कहा है कि पूर्व में भी इस तरह की घटनाएं जिले में हुई हैं। कुछ लोग तंत्र साधना के चक्कर में मासूमों की बलि देने में विश्वास करते हैं। ऐसे लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। कहा गया कि इससे पूर्व भी जोगिया क्षेत्र में एक बच्चे की बलि दी गई थी। उन्होंने मामले का तत्काल खुलासा करते हुए दोषी को गिरफ्तार करने की मांग की है। संस्थान के संचालक चंद्रेश शास्त्री के नेतृत्व में बच्चों ने हाथ में हत्यारे को सजा दिलाने और अंधविश्वास के प्रति लोगों को जागरूक करने का नारा लिखी तख्तियों को लेकर नगर में भ्रमण किया। इस अवसर पर अजय, विजय, अंकित, रामशंकर, शिवसागर आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें