फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू उत्पीड़न नहीं रुका तो करेंगे आंदोलन

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Siddhartha nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। हियुवा के प्रदेश प्रभारी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि अगर सीमाई क्षेत्र में हिंदू उत्पीड़न, तस्करी को नहीं रोका गया तो सड़क पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने भारत-नेपाल के सीमाई क्षेत्रों में एक समुदाय विशेष की ओर से अवैध तरीके से कराए जा रहे निर्माण पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन

वह कोटिया बाजार में हिंदू महापंचायत को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने प्रदेश सरकार को जमकर कोसा। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज को जागृत करने के लिए हिंदू युवा वाहिनी को इस महापंचायत का आयोजन करना पड़ा। हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश मंत्री तथा बस्ती मंडल प्रभारी अरुण भारती ने कहा कि अगर हिंदू समाज शीघ्र ही नहीं चेता तो यहां पर भी कश्मीर जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारी गांव-गांव जाकर संगठन को मजबूत करें, जिससे की आने वाले समय में संगठन को और मजबूत किया जा सके। महापंचायत को प्रदेश के सह कोषाध्यक्ष सुभाष गुप्ता, जिला महामंत्री अजय सिंह, ब्लाक अध्यक्ष विजय सिंह चौधरी, वंशराम कमलापुरी ने भी संबोधित किया। इस दौरान वीरेंद्र कमलापुरी, श्रीराम अग्रहरि, अनिल जायसवाल, तुलसीराम यादव, संतोष कुमार, गंगाराम चौधरी, सुग्रीव चौधरी, लक्ष्मन प्रसाद, अर्जुन प्रसाद, संकटा प्रसाद, जगदीश यादव, सोमनाथ मौर्या, भोजराज चौधरी, मंगल पासवान सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें