फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूडो-कराटे चयन प्रक्रिया में लाएं तेजी

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Siddhartha nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय पर शनिवार को बीआरसी सह समन्वयक की बैठक हुई। बैठक में वालंटियर की ट्रेनिंग, जीवन कौशल विकास, जूडो कराटे चयन प्रक्रिया आदि बिंदुओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह ने सभी सह समन्वयक को निर्देश देते हुए कहा कि यूनिफार्म वितरण में किसी तरह की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। इसका निर्धारित प्रारूप उपलब्ध कराकर गुणवत्ता का विशेष ख्याल रखा जाए। जूडो-कराटे के चयन प्रक्रिया भी शीघ्र पूरा किया जाए। ताकि बच्चों को इस कला में निपुण बनाने का कार्य शीघ्र प्रारंभ हो सके। सह समन्वयक बालिका शिक्षा सुरेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिकाओं के लिए जीवन कौशल विकास शिविर आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक विद्यालयों में दो-दो शिविरों का आयोजन किया जाना तय है। शिविरों के माध्यम से व्यवसायिक शिक्षण कार्यक्रम से बालिकाओं को रूबरू कराया जाएगा। बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी नौगढ़ शिवप्रकाश, हेमवंत, सह समन्वयक डुमरियागंज वेदप्रकाश श्रीवास्तव, रामेश्वर उपाध्याय, अनिल कुमार मिश्रा, रामविलास, लालजी यादव, राकेश सिंह, अरुण सिंह, दिलीप कुमार श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें