फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘शांति से होली संपन्न कराएं थानेदार’

Wed, 13 Mar 2019 10:23 PM IST
brijesh kumar ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करते डीएम व एसपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें होली त्योहार को सकुशल व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने का थानेदारों को निर्देश दिया गया। साथ ही किसी भी प्रकार की गड़बड़ी फैलाने की कोशिश करने वालों पर त्वरित कार्रवाई का भी निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

डीएम कुणाल सिल्कू ने थानाध्यक्षों से सुरक्षा के बारे में एक-एक करके सुरक्षा की तैयारी के बारे में जानकारी प्राप्त की। समस्त पीस कमेटी के सदस्यों एवं थानाध्यक्षों द्वारा अपने क्षेत्र में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली का त्योहार संपन्न कराने का निर्देश दिया। डीएम ने निर्देश देते हुए कहा कि होली का त्योहार शांतिपूर्ण सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने के लिए अपने स्तर से समस्त तैयारियां पूर्ण रखेंगे। कोई भी समस्या किसी भी दशा में उत्पन्न नहीं होना चाहिए। डीएम ने समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, नगर पंचायत व बीडीओ को निर्देश दिया कि शहरी, ग्रामीण क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था के लिए जितने सफाई कर्मचारी हैं उन्हें लगाकर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराएंगे। सीएमओ आरके मिश्र को निर्देश दिया कि होली के दिन जिला अस्पताल सहित सभी सीएचसी व पीएचसी पर डाक्टरों को तैनात रहने के निर्देश दे दिए जाएं जिससे किसी भी प्रकार की आकस्मिक समस्या उत्पन्न होने पर तत्काल स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। डॉक्टर, वार्ड ब्वॉय, नर्स अपने ड्रेस में रहेंगे।

20-21 को बंद रहेंगी शराब की दुकानें
जनपद में समस्त शराब की दुकान 20 से 21 मार्च सायं तक बंद रहेंगी। डीएम ने अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश दिया है कि बांसी तहसील के बिजली विभाग के संविदा कर्मियों की जो समस्याएं हैं उसका तत्काल निस्तारण कराते हुए विद्युत आपूर्ति प्रत्येक दशा में कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


होली जुलूस में संदिग्धों पर रखी जाए
एसपी डॉ. धर्मबीर सिंह ने थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि होली जुलूस के दौरान संदिग्धों पर विशेष नजर रखी जाए। कहा कि जिन थाना क्षेत्रों में होली के पर्व पर जुलूस निकाला जाता है तो उस पर थानाध्यक्ष विशेष रूप से सतर्क रहकर स्पेशल पुलिस बल की व्यवस्था करके जुलूस को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराएंगे। एएसपी मायाराम वर्मा, एसडीएम बांसी प्रबुद्ध सिंह, डुमरियागंज राजेन्द्र प्रसाद, इटवा त्रिभुवन, शोहरतगढ़ अनिल कुमार, सीओ दिलीप कुमार सिंह, सभी थानाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें