कोल्हुई को 38 रन से हराकर गोंडा क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
फोटो- 70
वीरेंद्र ग्रामीण स्टेडियम छतहरी में चल रहा आठ दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट
अमर उजाला ब्यूरो
शोहरतगढ़। वीरेंद्र ग्रामीण स्टेडियम छतहरी में चल रहे आठ दिवसीय इंडो-नेपाल क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन कोल्हुई व गोंडा के बीच 25 ओवर का मैच खेला गया। गोंडा ने कोल्हुई को 38 रन से हरा कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। तीसरे दिन मैच का शुभारंभ हियुवा नेता सुभाष गुप्ता एवं सपा नेता रामकुमार उर्फ चिनकू यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं बैटिंग कर किया।
डीसीए क्रिकेट क्लब गोंडा के कप्तान आकाश त्रिपाठी ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का निर्णय लिया। ओपनिंग पर उतरे कप्तान आकाश ने 39 गेंद पर पांच चौका, एक छक्के की मदद से 47 रन बनाए। अनिल पाल व निसार शून्य पर आउट हो गए। इसके बाद पारी को अंकित ने संभालते हुए 43 गेंद पर पांच चौका, एक छक्का की मदद से 51 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। पूरी टीम 24 ओवर में 157 रन का स्कोर खड़ा की। लक्ष्य का पीछा करने ओपनिंग पर उतरे न्यू फ्रेंड क्रिकेट क्लब कोल्हुई के कप्तान टीपू शून्य रन पर आउट हो गए। शहजाद 2 रन, अनूप 3 रन, शिवम ने 39 गेंद पर सात चैका, एक छक्का की मदद से 41 रन बनाए। इस तरह पूरी टीम 23 वें ओवर में 119 रन बनाकर आउट हो गई। गोंडा के अनिल पाल को पांच विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इस दौरान टूर्नामेंट आयोजक जिला पंचायत सदस्य उमेश प्रताप सिंह, नेता केपी सिंह, मनीष श्रीवास्तव, अंबिका त्रिपाठी, विनय सिंह, पूर्व प्रधान संघ ब्लॉक अध्यक्ष सदानंद उपाध्याय, प्रधान श्याम सुंदर चौधरी, रवि सिंह, रवि अग्रवाल, विवेक मणि त्रिपाठी, अंपायर देवेंद्र श्रीवास्तव व हिमांशु, कमेंटेटर दिनेश यादव व सैय्यद सुभानी, स्कोरर विजय जायसवाल, चंदन दूबे, शुभम, अनीत सिंह आदि मौजूद रहे।