फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन

Mon, 12 Nov 2018 10:45 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन देते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। नोटबंदी को विफल बताते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। पार्टी के जिला कार्यालय से होता हुआ जुलूस कलेक्ट्रेट पहुंचा। राष्ट्रपति को संबोधित नौ मांगों का ज्ञापन वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी शिवपूजन को दिया।
विज्ञापन


पार्टी नेतृत्व के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर कार्यकर्ता एकत्र हुए और नारे लगाते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। अपने मांग पत्र में कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि नोटबंदी पर पीएम को जनता से माफी मांगे। नोटबंदी से हुई क्षति की जिम्मेदारी पीएम लें, पेट्रोल-डीजल का मूल्य घटाकर किसानों व आम नागरिकों का शोषण रोका जाए। ऐतिहासिक स्थलों, जनपदों के नाम बदलने की प्रवृत्ति पर अंकुश लगे, लोगों के खातों 15 लाख उपलब्ध कराए जाएं, गांवों के दवाओं का छिड़काव, अस्पतालों में दवाओं की उपलब्धता आदि की मांग शामिल है। जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद तिवारी की अगुवाई में आयोजित विरोध प्रदर्शन में पूर्व सांसद मुहम्मद मुकीम, पूर्व विधायक अनिल सिंह समेत कैलाश पंछी, अली अहमद, किरन शुक्ला, रामतेज शुक्ला, अशोक श्रीवास्तव, देवेन्द्र सिंह, अभिनव पांडेय, लक्ष्मी रमण त्रिपाठी, कन्हैया पांडेय, मुहम्मद मुुस्तफा, राम चन्द्र पांडेय, अनिल सिंह अन्नू, अकरम अली सिद़दीकी, कैलाश वाजपेई, मनौव्वर हुसेन, नंद किशोर चौरसिया, मुहम्मद इनामुर्रहमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें