फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल जमाव से परेशान ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 60
विज्ञापन

ग्राम प्रधान के खिलाफ महिलाओं ने किया प्रदर्शन
जलजमाव से परेशान हैं ग्रामीण, मंदिर तक पहुंचने में भी कठिनाई
भनवापुर ब्लॉक के मधवापुर गांव की समस्या

अमर उजाला ब्यूरो
बिस्कोहर। क्षेत्र के मधवापुर गांव के मुख्य मार्ग पर जलजमाव के चलते ग्रामीणों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात का पानी जमा होने से आजिज महिलाएं रविवार को सड़क पर उतर गईं और ग्राम प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन किया।
क्षेत्र के चुड़िहारे ग्राम सभा के टोला मधवापुर गांव में जल निकासी की कोई व्यवस्था न होने से बारिश का पानी गांव में जाने वाले संपर्कमार्ग पर जमा रहता है। इससे ग्रामीणों को आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत ग्राम प्रधान से भी की थी, लेकिन पानी निकासी की कोई व्यवस्था आज तक नहीं हो सकी। जिससे खफा होकर गांव की महिलाओं ने संपर्क मार्ग पर पहुंचकर ग्राम प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान द्वारा पानी निकासी को लेकर दोहरी नीति अपनाई जा रही है। नाली की सुविधा न होने से गत कई वर्षों से इस समस्या से ग्रामीण जूझ रहे हैं। यही नहीं ग्राम प्रधान की उदासीनता की वजह से सफाई कर्मी भी सफाई नहीं करते हैं। जिससे गांव में गंदगी का अंबार लगा रहता है। इसी मार्ग पर एक मंदिर है। जलजमाव से मंदिर में पूजा करने जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। वहीं, रोजना स्कूल जाने वाले बच्चे भी गिरते पड़ते स्कूल जाने को विवश हो रहे हैं। सड़क पर पानी लगने की वजह से लोग गिरकर चोटिल होते रहते हैं। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए गांव के लोगों ने फोन पर सांसद से वार्ता की। उन्होंने जल्द ही इस समस्या का निस्तारण करने को कहा है। इस मौके पर प्राणपती, फूला, ज्योति, कमला, राज श्रीवास्तव, माया, मालती, कुनका, सीताराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें