फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘नवसंवत्सर सृष्टि के आरंभ का प्रथम दिन’

Sun, 18 Mar 2018 11:32 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
एकत्रीकरण कार्यक्रम में पूरे जिले के स्वयंसेवक जुटे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने रविवार को नवसंवत्सर धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर संघ की शाखाओं को विस्तार देने और ध्वज का मान बढ़ाने का संकल्प भी दोहराया गया।
विज्ञापन


जिला जेल के सामने स्थित मैदान पर पूरे जिले के स्वयंसेवक जुटे। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रज्ञा प्रवाह के क्षेत्र संगठन मंत्री रामाशीष ने कहा कि नव संवत्सर सृष्टि के आरंभ का प्रथम दिन है। ब्रह्मपुराण में भी इसका प्रमाण मिलता है। आज के ही दिन संघ के संस्थापक डॉ.केशव राम बलिराम हेडगेवार का जन्म 1889 में हुआ था। संघ के छह उत्सवों में यह प्रमुख उत्सव है।

स्वयंसेवक संघ संस्थापक के विचारों पर चलकर संघ कार्य को विस्तार से आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित हों, जिससे देश परम वैभव को प्राप्त कर सके। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि बौद्धिक प्रमुख गोरक्ष प्रांत डॉ. अरविंद सिंह, रामचंद्र चौधरी, जिला प्रचारक राकेश राज, प्रचार प्रमुख मदन सिंह, विपुल कुमार सिंह, सांसद जगदंबिका पाल, विधायक डॉ.सतीश द्विवेदी, राजेश शर्मा, प्रेमनारायण पांडेय, बंटी सिंह, अखिलेश श्रीवास्तव, हरिश्चंद्र, डॉ.आद्यामणि, अनिरुद्ध द्विवेदी आदि मौजूद रहे। संचालन शिवेंद्र ने किया।
विज्ञापन


रैली निकालकर दी नवसंवत्सर की बधाई
सिद्धार्थनगर। भारतीय नव संवत्सर व नवरात्र के अवसर पर हिंदू समाज पार्टी ने रविवार को नगर में भगवा रैली निकाली। हाइडिल तिराहे से निकली रैली वन विभाग कॉलोनी मोड़, ब्लाक, बैंक रोड, खजुरिया रोड, परसा चौराहा, भीमापार, बांसी स्टैंड तिराहा, सिद्धार्थ तिराहा से स्टेशन रोड होते हुए सिंहेश्वरी मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। रैली में शामिल युवा भारत मां के जयकारे लगाते रहे। रैली का नेतृत्व पवन कुमार मिश्र ने किया। रैली में छात्र संघ उपाध्यक्ष सम्राट गुप्ता, विशाल सिंह, आशीष मिश्र, आर्यन पांडेय, अतुल पांडेय, रमेश वर्मा, नगर अध्यक्ष दीपक कौशल, पंकज कौशल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें