फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्राह्मण महासभा ने दिया ज्ञापन

Mon, 05 Feb 2018 11:19 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
मनीष हत्याकांड के खुलासे की मांग को लेकर सीडीओ को ज्ञापन सौंपते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर।अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की जिला इकाई और बस्ती मंडल की अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने सोमवार को डीएम, एसपी और सीडीओ को पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन देकर जल्द से जल्द मनीष शुक्ला हत्याकांड का पर्दाफाश करने की मांग की। इस दौरान एसओ शोहरतगढ़ के कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए छह फरवरी को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना देने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


राष्ट्रीय महासचिव अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा श्याम नारायण चौबे और अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के बस्ती मंडल के अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि एसओ शोहरतगढ़ की भूमिका संदिग्ध है। अगर वह 21 जनवरी को ही मामले को गंभीरता से लेते तो यह घटना ही नहीं होती। प्रशासन जल्द ही एसओ शोहरतगढ़ को वहां से हटाने की कार्रवाई करे। पूरे प्रकरण की जांच के लिए विशेष जांच टीम गठित की जाए। अगर मनीष की लाश को गायब करने में किसी पुलिस कर्मी व जनप्रतिनिधि की भूमिका सामने आती है तो उसे भी षड्यंत्र रचने का आरोपी बनाया जाए।

परिजनों को तत्काल सुरक्षा मुहैया कराई जाए। इस दौरान राजेंद्र शुक्ल, रवींद्र कुमार शुक्ला, राकेश मिश्रा, अब्दुल मोबीन, बृजेंद्र उपाध्याय, रामप्रकाश, मोहित मिश्रा, अब्बू सई, संजय यादव, बालगोविंद, रामशंकर यादव, बेचन प्रसाद, दिलीप सिंह, अनिल कुमार, राधेश्याम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें