फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में अनफिट मिलीं स्कूली बसें, प्रबंधक को नोटिस

Fri, 13 Apr 2018 11:38 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सहायक संभागीय परिवहन विभाग की जांच में 33 स्कूल बसें अनफिट मिली थीं। इन बसों में आपातकालीन खिड़की, फर्स्ट एड बॉक्स, फायर एक्सटिंग्यूशर आदि में खामियां पाई गई थी। इस मामले में एआरटीओ ने तीन विद्यालय संचालकों को नोटिस जारी कर बसों में मिली खामियों को जल्द दूर करने का निर्देश दिया है। हिदायत दी है कि अगर 15 दिनों में खामियां दुरुस्त नहीं की गई तो बसों का संचालन नहीं होने दिया जाएगा।

 

स्कूली बसों से आए दिन हो रहे हादसों के बाद परिवहन विभाग ने अभियान चलाकर स्कूल बसों की जांच की थी। आठ अप्रैल से शुरू जांच में विभाग की ओर से जांच के लिए तीन टीमें गठित हैं। पहले दिन एआरटीओ आशुतोष शुक्ल ने सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल के 16 बसों की जांच की थी। इसके अलावा एआरटीओ प्रवर्तन प्रवेश कुमार सरोज के नेतृत्व वाली टीम ने इटवा के अल फारुख इंटर कॉलेज के नौ बसों की जांच की।

विज्ञापन

 

इसी तरह यात्री कर अधिकारी जेके दीक्षित के नेतृत्व वाली टीम ने बांसी के लिटिल फ्लावर स्कूल के आठ बसों की जांच की थी। इन बसों में फर्स्ट एड बॉक्स, फायर एक्सटिंग्यूशर न होने समेत कई खामियां पाई गई थी। इस पर तीनों विद्यालय संचालकों को नोटिस जारी किया गया है। एआरटीओ एके शुक्ला ने बताया कि अभी जांच अभियान चल रहा है। जांच रिपोर्ट के आधार पर नोटिस देकर खामियां दूर कराने को कहा गया है। दोबारा जांच में गड़बड़ी सामने आई तो कड़ी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें