फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 67 गर्भवतियों की हुई जांच व टीका भी लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र के 31 गांवों में छाया एकीकृत वीएचएसएनडी टीकाकरण शिविर का शनिवार को आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित एएनएम के द्वारा 416 बच्चों के साथ ही 167 गर्भवतियों का प्रसव पूर्व जांच व टीकाकरण किया गया।
इस पेड़ारी मुस्तकम व पड़िया का अधीक्षक शौलेंद्र मणि ओझा ने निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।एएनएम द्वारा दी जा रही सेवाओं की गुणवत्ता के विषय में जानकारी ली।
विज्ञापन

अधीक्षक ने पेड़ारी मुस्तकाम में आंगनबाड़ी को बच्चों की उम्र, वजन व लंबाई के अनुसार कुपोषित व अतिकुपोषित सूची तैयार करते हुए एएनएम से चिकित्सकीय इलाज व परामर्श दिलवाने में सहयोग करने की सलाह दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एएनएम समय रहते उच्च जोखिम युक्त गर्भवतियों की पहचान करें तथा आवश्यकतानुसार चिकित्सकीय प्रबंधन हेतु सीएचसी पर संदर्भित करें।
बीसीपीएम मेराज अहमद ने आशा बहु सुनीता को नवजात शिशु व बच्चों की देखभाल पर ध्यान देने की सलाह दी। इस दौरान उर्मिला यादव, सोनिया वर्मा, शीला, रिहाना, गुड़िया, संजना, मीना आदि उपस्थित रहीं।ं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें