श्री लाल बहादुर शास्त्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एनसीसी भर्ती परीक्षा का सफल आयोजन किया गय
तुलसियापुर। शोहरतगढ़ ब्लाॅक के रमवापुर तिवारी चेतराम में स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को एनसीसी भर्ती परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। 46 यूपी बटालियन एनसीसी गोरखपुर के तत्वावधान में आयोजित इस प्रक्रिया की निगरानी जेसीओ एल लोथा, हवलदार चन्द्र शेखर, हवलदार विजय ने किया।
जूनियर डिवीजन के लिए हुए इस प्रवेश चयन में शारीरिक दक्षता परीक्षण के साथ-साथ लिखित परीक्षा के आधार पर 50 योग्य उम्मीदवारों का चयन किया गया। परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया गया। जूनियर डिवीजन के लिए हुए भर्ती प्रक्रिया के लिए कुल 70 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। संवाद