कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करते डीएम।
- फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। जिला परामर्शदात्री समिति एवं जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति तथा फसल बीमा योजना की समीक्षा बैठक में अहम बिंदुओं पर जिम्मेदार अफसरों से सवाल-जवाब किया गया। प्रगति में अपेक्षित सुधार न होने पर फटकार लगाते हुए कड़े निर्देश भी दिए गए।
कलेक्ट्रेट के सेमिनार हॉल में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी कुणाल सिल्कू ने सभी बैंक सहभागियों को निर्देश दिया कि वित्तीय वर्ष 2018-19 में विशेष ध्यान देकर खंडवार लक्ष्यों को शत-प्रतिशत प्राप्त करें। किसान क्रेडिट कार्ड योजनांतर्गत वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए निर्धारित लक्ष्य 107571 केसीसी के सापेक्ष 31 दिसंबर 2018 तक 86058 केसीसी नवीनीकृत निर्गत किए गए। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजनान्तर्गत 2018-19 में कुल लक्ष्य 1008 के सापेक्ष पूर्ति 362 है, जो 35.91 प्रतिशत है। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान का वार्षिक लक्ष्य 22 प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से 600 व्यक्तियों को रोजगारपरक प्रशिक्षण दिया जाना है, जिसके सापेक्ष 31 दिसंबर 2018 तक आयोजित 17 प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से कुल 534 लोगों को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें 161 व्यक्तियों को रोजगार प्राप्त हुआ है। जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड अरुण कुमार, उपकृषि निदेशक डॉ. पीके कन्नौजिया, उपायुक्त स्वत : रोजगार रामआसरे सिंह, जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह, लीड बैंक अधिकारी ओमप्रकाश अग्रहरि आदि उपस्थित थे।