फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर शिक्षकों का हंगामा, कोठार में लगाया ताला

Fri, 08 Mar 2019 10:43 PM IST
brijesh kumar ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
जोगिया ब्लाक पर धरना देते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांसी। नौ सूत्री मांगों के समर्थन में वर्षों से संघर्षरत माध्यमिक शिक्षक संघ ने शुक्रवार से शुरू हुए मूल्यांकन कार्य को बाधित कर आंदोलन का एलान किया है। मूल्यांकन कार्य में लगे सभी शिक्षक रतनसेन इंटर कॉलेज मूल्यांकन केंद्र पर पहुंच कर नारेबाजी करने लगे और कॉपियों के कोठार में ताला जड़ दिया।
विज्ञापन

शिक्षकों का नेतृत्व कर रहे चेतनारायण गुट के जिलाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह की अगुवाई में शिक्षकों ने कोठार में ताला जड़ कर सरकार विरोधी नारे लगाने लगे। इस दौरान अपनी लंबित मांगों को पूर्ण करने की सरकार से सभी मांग भी करते रहे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जब तक पुरानी पेंशन की बहाली सरकार नहीं करती तब तक समय-समय पर आंदोलन होता रहेगा। कहा कि मूल्यांकन कार्य में लगे शिक्षकों को सीबीएससी की तरह इंटर की कॉपी जांचने पर 20 व हाईस्कूल की कॉपी पर 16 रुपये दिए जाएं। मांगे न मानने पर मूल्यांकन कार्य करने के बजाय जेल जाना मंजूर करेंगे। कहा कि शोहरतगढ़ मूल्यांकन केंद्र पर एक भी कापी नहीं जांची गई है, वहां भी कोठार में तालाबंदी की गई है। संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शंभुनाथ गुप्ता, सुरेश गुप्ता, श्रीकृष्ण पांडेय, गुलाब चंद्र मौर्य, रजनीरंजन, फखरुद्दीन, हरिश्चंद्र यादव, प्रवीण श्रीवास्तव, जुगुल किशोर, मनोज सिंह और वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
फोटो कैप्सन-08एसडीएन89पी-डुमरियागंज में हड़ताल पर बैठे बार एसोसिएषन के पदाधिकारी व अधिवक्ता

नौवें दिन भी वकीलों ने किया धरना-प्रदर्शन
डुमरियागंज। सिविल जज जूडि न्यायालय डुमरियागंज में फौजदारी वाद के संचालन को मांग को लेकर नौवें दिन शुक्रवार को भी बार एसोसिएशन के पदाधिकारी व अधिवक्ताओं ने हड़ताल जारी रखी। वहीं एक स्वर में अपनी मांग दोहराई गई।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन अध्यक्ष इंद्रमणि पांडेय व महामंत्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि मांगें पूरी न होनेे तक आंदोलन जारी रहेगा। जरूरत पड़ी तो ऊपरी अदालत का दरवाजा खटखटाया जाएगा। अधिवक्ता शैलेन्द्र कुमार रावत व राजेश दुबे ने कहा कि जब तक फौजदारी वाद दाखिल और उस पर बहस करने का अधिकार लिखित रूप से नहीं मिल जाता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
इस दौरान अधिवक्ता आशीष श्रीवास्तव, सरस श्रीवास्तव, दुर्गेश श्रीवास्तव, सुल्तान मेंहदी, अवधेश राही, सुभाष विश्वकर्मा, हरेन्द्र मौर्या, भूपेन्द्र मिश्र, मनोज मौर्य, राजेश दुबे, चन्द्र किशोर सिंह, रंजीत पासवान, अवध बिहारी सिंह, प्रवीण श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।


नवागत बीडीओ का विरोध, जोगिया-पकड़ी मार्ग जाम
जोगिया। खंड विकास अधिकारी एजाज अहमद का तबादला होने व नवागत बीडीओ की तैनाती के विरोध में क्षेत्र पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधानों का जबरदस्त विरोध शुरू हो गया है। एजाज की पुन: वापसी की मांग को लेकर जोगिया-पकड़ी मार्ग को जाम कर दिया। लगभग तीन घंटे तक चला जाम उपजिलाधिकारी के हस्तक्षेप पर खत्म दिया गया, पर ब्लॉक कार्यालय पर बेमियादी धरना शुरू है।
शुक्रवार को विकास खंड के क्षेत्र पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधानों का गुस्सा सातवें आसमान पर था। उनका आरोप था कि बेहतर कार्य करने वाले बीडीओ एजाज अहमद का तबादला खेसरहा कर दिया गया, जबकि वहां तैनात भगवान सिंह चौहान को यहां नवीन तैनाती दी गई। जनप्रतिनिधि के हस्तक्षेप से तबादला निरस्त हुआ, पर दो दिन बाद पुन: पूर्व के आदेश को बहाल करते हुए भगवान सिंह को कार्यभार ग्रहण करने का आदेश जारी कर दिया। इसके विरोध में ब्लाक कार्यालय के सामने जोगिया-पकड़ी मार्ग को जाम कर दिया। लगभग तीन घंटे बाद जाम उपजिलाधिकारी उमेश चन्द्र निगम के दूरभाष पर आश्वासन पर खत्म कर दिया। बाद में ब्लॉक कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। सायं 5 बजे मौके पर पहुंचे एसडीएम ने मनाने की कोशिश की, पर नहीं माने। लिहाजा धरना जारी है। मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कौशलेंद्र त्रिपाठी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य इन्द्रजीत दुबे, ग्राम प्रधान जोगिया ओंकार यादव, भारतीय किसान यूनियन के दुर्गेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

भगवान सिंह पर लग चुका है रिश्वत लेने का आरोप
खेसरहा में तैनात रहे खंड विकास अधिकारी भगवान सिंह चौहान को जोगिया में नवीन तैनाती दी गई है। भगवान सिंह पर अलीगंज जनपद एटा में बीडीओ रहते हुए अपने कार्यालय में कक्ष में किसी व्यक्ति से रिश्वत लेने के आरोप की जांच में प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए थे। प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास विभाग-1 अनुराग श्रीवास्तव की ओर से 15 अक्टूबर 2018 को जारी पत्र में रिश्वत लेने संबंधी आरोप की जांच के बाद अनुशासनिक कार्रवाई के लिए संयुक्त विकास आयुक्त अलीगढ़ मंडल को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया था।

12वें दिन भी जारी रहा धरना
लोटन। ब्लॉक परिसर में सेक्रेटरी के तबादले को रोकने को लेकर अनिश्चितकालीन धरना 12वें दिन भी जारी रहा। प्रधानों का आरोप है कि संबंधित अधिकारी के स्थानांतरण के बाद रोकने को लेकर नाराजगी है। जब तक तबादला नहीं हो जाता धरना जारी रहेगा। प्रधान संघ अध्यक्ष दिवाकर पांडेय ने कहा कि जब तक हमारी मांगें हल नहीं होंगी तब तक धरना व तालाबंदी जारी रहेगा। धरने में जमीर अहमद, रामजीत, चम्पा, शम्भू, अभिषेक पांडेय, सुरेश, दिनेश यादव, कैलाश कन्नौजिया, रामसेवक, बालक प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें