अंतर महाविद्यालीय शतरंज प्रतियोगिता
- फोटो : अमर उजाला
शोहरतगढ़। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के तत्वाधान में शिवपति पीजी कॉलेज के सभागार कक्ष में दो दिवसीय अंतर महाविद्यालीय शतरंज प्रतियोगिता प्राचार्य एपी चंद की अध्यक्षता में संपन्न हुई। पहले दिन बलरामपुर महाविद्यालय के शुभम व शिवम फाइनल ने जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। उद्घाटन एसडीएम अनिल कुमार ने किया।
प्रतियोगिता में सात जनपद के कुल पांच महाविद्यालय के दस विद्यार्थी हिस्सा लिया। चौधरी चरंण सिंह महाविद्यालय बस्ती के रामलला पटेल, एमएलके पीजी कॉलेज बलरामपुर के मोहित कांत श्रीवास्तव, शुभम सिंह, शिवम केसरवानी, हेमंत अस्थाना, शिवपति पीजी कॉलेज शोहरतगढ़ के कौशल कुमार, निखिल शुक्ल, शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज बस्ती के सुधांशु रंजन, सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु के आशीष जायसवाल, चित्रांशु श्रीवास्तव स्पर्धा में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में मोहित, शिवम, शुभम, रामलला के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें शिवम ने मोहित को व शुभम ने रामलला को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। मोहित व रामलला के बीच हुए मुकाबले में मोहित तीसरे स्थान पर रहे। इस दौरान विशिष्ट अतिथि पयज्वेक्षक डॉ. राजीव रंजन, क्रीड़ा अधीक्षक डॉ. एके सिंह, डॉ. एके श्रीवास्तव, विद्यासागर साहनी, रत्नेश सिंह, बजंरगी लाल, सत्यप्रकाश त्रिपाठी, डॉ. धर्मेद्र सिंह, शमसेरुल इस्लाम, डॉ. अखिलेश शर्मा, डॉ. जयसिंह यादव, डॉ. यूएसपी यादव, डॉ. अर्जुन मिश्रा, डॉ. सुशील आदि मौजूद रहे।