फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन योजना में पात्रों को लाभान्वित करने के लिए लगेंगे शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा क्षेत्र वार होगा आयोजन, अवशेष व सर्वेक्षण में छूटे हुए लोगों को लाभ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। समाज कल्याण की ओर से वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित पेंशन व दिव्यांजन सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत अवशेष व सर्वेक्षण के दौरान छूटे हुए पात्रों को लाभान्वित करने के लिए विधानसभा क्षेत्रवार विशेष पेंशन शिविर आयोजित होंगे। इसकी शुरूआत 23 जनवरी को सदर तहसील परिसर से होगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी कुणाल सिल्कू ने बताया कि पेंशन के पात्रों को लाभान्वित करने की दिशा में आयोजित होने वाले शिविरों में 23 जनवरी को कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र का शिविर सदर तहसील परिसर में आयोजित होगा। 24 को बांसी तहसील मुख्यालय, 28 जनवरी को इटवा, 29 को डुमरियागंज में व 30 जनवरी को शोहरतगढ़ में 30 जनवरी को शिविर आयोजित होगा। अवशेष व सर्वेक्षण के दौरान छूटे हुए पात्रों का आवेदन पत्र भराने, मौके पर ही जांच, सत्यापन कराकर स्वीकृति संबंधी कार्रवाई की जाएगी। शिविर में जनपदीय अधिकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण जन अधिकारी को लगाया गया है, जबकि नोडल अधिकारी के रूप में संबंधित तहसीलों के उपजिलाधिकारियों को नामित किया गया है। डीएम ने बताया कि शिविर के बारे में व्यापक प्रचार-प्रसार करने के लिए संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी गई है। इस कार्य में कोताही किसी भी स्तर पर हुई तो दोषी कठोर डंड के भागीदारी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें