फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे व्रती

Mon, 12 Nov 2018 10:46 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
छठ पूजा के लिए सोमवार को दिनभर लोग वेदियों को सजाने में जुटे रहे।  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। चार दिन तक चलने वाले सूर्यषष्ठी व्रत में सोमवार को व्रती लोगों ने कार्तिक शुक्ल पक्ष पंचमी के अवसर पर खरना किया। सुबह से शाम निर्जला व्रत रहने के बाद शाम को मीठा भोजन और जल ग्रहण किया। अब महिलाएं मंगलवार को दिनभर निर्जला व्रत रखकर शाम को अस्ताचल गामी सूर्य को अर्घ्य देंगी। इसके बाद बुधवार सुबह उदयाचल सूर्य अर्घ्य देकर व्रत का पारण करेंगी। व्रत के देखते हुए बाजार सज गए हैं और घाटों को साफ सफाई की गई है। घाट पूजन के लिए सजकर तैयार हैं।
विज्ञापन


शहर के सिद्धार्थ तिराहे के आसपास छठ पर्व को लेकर सजी दुकानों पर फलों के साथ पूजन के लिए ईंख आदि की बिक्री खूब हुई। नगर के उत्तरी छोर स्थित जमुआर घाट पर नपा अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल की अगुवाई तो उपजिलाधिकारी उमेश चन्द्र निगम, पुलिस क्षेत्राधिकारी दिलीप सिंह निरंतर भ्रमण कर घाट को सजाने के साथ ही पेयजल, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सजग दिखे। मंगलवार को सायं ढलते सूरज को अर्घ्य देने का कार्य किया जाएगा। डुमरियागंज प्रतिनिधि के मुताबिक छठ पूजा को लेकर राप्ती नदी घाट को भव्यता प्रदान करने के लिए नगर पंचायत कर्मचारियों की टीम के साथ घाट पर मौजूद रहकर छठ वेदियों का रंगरोगन करवाकर साफ सफाई की। घाट के निरीक्षण के दौरान नपं अध्यक्ष जफर अहमद उर्फ बब्बू ने कहा कि हर साल की भांति इस वर्ष भी अस्ताचलगामी सूर्य की पूजा के दिन शाम से ही पथ प्रकाश की व्यवस्था करवाई जाएगी। इस दौरान दौरान लिपिक हसन ताकीब रिजवी, हैदर रिजवी, कासिम रिजवी, रामदेव, महंथ मिश्रा आदि मौजूद रहे।
उस्का बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुरेश यादव और अधिशाषी अधिकारी जीतेंद्र यादव ने कूड़ा नदी के तट पर स्थित छठ घाटों का निरीक्षण कर कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन


शोहरतगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार, छठ पर्व को देखते हुए सोमवार को शिवबाबा घाट पर तैयारियों व्यवस्था का नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि व हियुवा देवी पाटन मंडल प्रभारी सुभाष गुप्ता ने निरीक्षण कर जायजा लिया। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर एसओ रणधीर कुमार मिश्रा ने भी घाट का जायजा लिया। हियुवा नेता ने कहा कि शिवबाबा घाट पर विशाल छठ जागरण व प्रसाद वितरण का आयोजन नगर पंचायत की ओर से किया गया है। इस दौरान टैक्स कलेक्टर सूर्य नरायन मिश्र, कमलेश गुप्ता, सौरभ गुप्ता, श्याम सुंदर, अंचल अग्रवाल, सुशील खेतान, राम नरायन, श्रवण पटवा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें