फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालगृह से नाबालिग बालिका गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)। बालिका बालगृह से सोमवार की भोर करीब 3:30 बजे एक नाबालिग गायब हो गई। भनक लगते ही प्रबंधक व कर्मचारी खोजबीन में जुट गए। दिन भर खोजबीन के बाद भी बालिका का कोई सुराग नहीं मिला। प्रबंधन ने थाने पर भी सूचना देने की जरूरत नहीं समझी। बालिका बालगृह में लापरवाही का यह दूसरा मामला है। पिछले दिनों इसी बाल गृह में एक बालिका ने विषाक्त पदार्थ का सेवन भी कर लिया था।
विज्ञापन

भवानीगंज थाना क्षेत्र के बयारा चौराहे पर स्थित बालिका बालगृह में दो माह पहले बस्ती चाइल्ड लाइन से लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बालिका (15) को भेजा गया था। मां की मौत के बाद कुशल देख-रेख के लिए बालिका को पिता ने चाइल्ड लाइन को सौंपा था। बताते हैं कि सोमवार की सुबह बाल गृह अधीक्षिका पुष्पा देवी रोज की तरह हाजिरी लेने लगी तो एक बालिका गायब मिली। उसके कमरे के बाहर गेट पर ताला लगा हुआ था। उन्होंने इसकी सूचना प्रबंधन को दी। प्रबंधक रामपुजारी व अन्य कर्मचारी खोजबीन में जुट गए। बालिका के घर पहुंचे तो वहां भी ताला बंद था। बताया कि बालिका के पिता रोजगार के सिलसिले में दिल्ली गए हैं। देर शाम बालिका की खोजबीन होती रही।
इस बाबत भवानीगंज एसओ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी है, लेकिन अभी तक प्रबंधन ने कोई तहरीर नहीं दी है। उधर, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद ने बताया कि इसके पहले भी बालिका बालगृह में लापरवाही की शिकायतें आ चुकी हैं। पूर्व में घटित घटना से संबंधित तहरीर मांगा गया था, मगर उसका भी जबाव अभी तक नहीं दिया गया है। जल्द ही बालगृह को बंद करवाकर वहां रहने वाली बच्चियों को दूसरी जगह शिफ्ट कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें