फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजा पंडालों में लगाने होंगे सीसीटीवी कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। दुर्गा पूजा, दशहरा और मोहर्रम पर्व एक साथ आने से पुलिस-प्रशासन की बेचैनी फिर बढ़ गई है। शुक्रवार को मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह और डीआईजी राकेश साहू ने खुद जिले में आकर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां जांची। विभागीय अफसरों संग बैठक लेकर सकुशल व शांतिपूर्ण त्योहार कराने के निर्देश दिए। पुलिस लाइन सभागार में आयोजित बैठक में मंडलायुक्त ने सभी पूजा पंडालों में सीसी टीवी कैमरे लगवाने की हिदायत दी। साथ ही बिजली जलाने के लिए पंडालों में अस्थाई कनेक्शन देने को भी कहा। नई प्रतिमा और ताजिया के लिए अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में मंडलायुक्त ने कहा कि शांति और सौहार्द इस जिले की विशेषता रही। यह परंपरा टूटनी नहीं चाहिए। इसके लिए पुलिस-प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहना होगा। त्योहार से पहले ही ऐसे लोगों को चिह्नित कर लें, जिनसे शांति-व्यवस्था में खलल की आशंका हो। पूजा पंडाल और ताजिया को लेकर कोई नई परंपरा शुरू नहीं होगी। किसी भी स्तर से न तो कोई नया प्रतिमा स्थापित करने की अनुमति दी जाए और न ही ताजिया के लिए। पूजन पंडालों में सीसी टीवी कैमरे लगवाने की सख्त हिदायत दी तो बिजली विभाग को निर्देशित किया कि चोरी की बिजली से कोई पंडाल रोशन नहीं होना चाहिए। इससे सामान्य आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका रहती है। सभी पूजन समितियों को अस्थाई कनेक्शन लेना होगा, विभाग इसके लिए प्रक्रिया को सरल कर दे। डीआईजी ने सभी पुलिसकर्मियों को अपने क्षेत्र में स्थापित होने वाले पंडालों के स्थलीय निरीक्षण के निर्देश दिए। ताजियादारों से भी लगातार संपर्क बनाए रखने को कहा। जहां विसर्जन होना है या मेला लगना है, वहां अतिरिक्त फोर्स की व्यवस्था की जाए। पूजा पंडाल, विसर्जन या ताजिया जुलूस में डीजे का इस्तेमाल किसी हाल में नहीं होगा। सिर्फ दो साउंड व एक हार्न लगाने की अनुमति दी जाएगी। बैठक में डीएम कुणाल सिल्कू, एसपी सत्येंद्र कुमार, सीडीओ अनिल कुमार मिश्र, एडीएम प्रमोद शंकर शुक्ला, एएसपी अरविंद कुमार मिश्र, सभी एसडीएम, सीओ, नगर निकायों के ईओ, बिजली विभाग के अभियंता आदि मौजूद रहे।

1263 प्रतिमाएं, 2835 ताजिये होंगे स्थापित
सिद्धार्थनगर। बैठक के बाद पत्रकारों से वार्ता में मंडलायुक्त दिनेश सिंह व डीआईजी राकेश साहू ने बताया कि जिले में कुल 1263 पूजा पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमाएं व 2835 स्थानों पर ताजिया स्थापित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त किसी भी नई प्रतिमा और ताजिया के लिए अनुमति नहीं दी जाएगी। हर पंडाल में पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। सादी वर्दी में भी निगरानी की जाएगी। गड़बड़ी करने, अफवाह फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में भी सतर्कता बढ़ा दी गई। एसएसबी की चौकियों से निगरानी तेज कर दिया गया है। सीमाई थानों को गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें