सिद्धार्थनगर। जच्चा बच्चा की सुरक्षा की सुरक्षा के लिए जिले में 42 स्वास्थ्य केंद्रों में प्रसव की सुविधा होगी। स्वास्थ्य विभाग ने नए प्रसव केंद्रों को खोलने की कवायद शुरू कर दी है। एक माह में नए स्थानों पर प्रसव की सुविधा शुरू हो जाएगी, जबकि वर्तमान 103 सरकारी अस्पतालों में प्रसव की सुविधा मिल रही है।
प्रसव पीड़िताओं को जल्द ही स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए 42 प्रसव केंद्र शुरू किए जा रहे हैं। जब कम दूरी पर प्रसव केंद्र उपलब्ध होंगे तो मातृ शिशु मृ़त्यु दर में भी कमी आएगी। शासन के निर्देश पर 20 उप स्वास्थ्य केंद्राें में प्रसव की सुविधा शुरू की जा रही है, जबकि जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर के निर्देश पर 22 प्रसव केंद्र और बनाए जा रहे हैं। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज एवं 12 सीएचसी सहित 103 सरकारी अस्पतालों में प्रसव की सुविधा दी जा रही है, जबकि अन्य अस्पतालों में भी ये सुविधाएं दी जाएंगी। इन केंद्रों में संसाधनों के साथ डॉक्टर, स्टॉफ नर्स व फार्मासिस्ट के अलावा एएनएम की भी तैनाती होगी। संवाद