फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भासपा ने संगठन मजबूती के लिए तैयार की रणनीति

Wed, 14 Nov 2018 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में बैठक करते भासपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी जिला इकाई की बैठक हुई। इस दौरान संगठन मजबूती के लिए रणनीति तैयार की गई। वहीं, नौ सूत्री बिंदुओं पर पर विचार-विमर्श कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी शिवपूजन को सौंपा गया।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक में अन्य पिछड़ा वर्ग सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट लागू करने, बिहार व गुजरात की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी पूर्ण शराब बंदी, प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा सुधार कराने, अफसरों व गरीबों के बच्चों के एक साथ पढ़ाई की व्यवस्था करने, प्राथमिक व स्नातकोत्तर तक मुफ्त व अनिवार्य शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा लागू करने, प्रदेश को चार भागों में विभक्त करते हुए पूर्वांचल, मध्यांचल, बुंदेलखंड व पश्चिमांचल का गठन करने, राजभर महाराजा सुहेलदेव की मूर्ति के साथ समस्त महापुरुषों की मूर्ति लखनऊ के आंबेडकर पार्क में स्थापित करने जैसे बिंदु शामिल हैं। बाद में सीएम के नाम संबोधित मांगों से संबंधित ज्ञापन वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी शिव पूजन को सौंपा गया।
मंडल उपाध्यक्ष केशव राजभर, जिलाध्यक्ष राम नेवास राजभर, श्रवण कुमार राजभर, संदीप राजभर, रामकुमार साहनी, विक्रम राजभर, रामचन्द्र निषाद, राजाराम निषाद, रिंकू राजभर, विष्णु राजभर, जितेन्द्र राजभर, गोरे लाल राजभर, रामकेश राजभर, शिवचन्द्र राजभर, कन्हैया लाल वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें