सिद्धार्थनगर। जनपद में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में मनाई गई। विभिन्न सरकारी व निजी शिक्षण संस्थानों में विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। इस मौके पर स्कूलों में कई प्रतियोगिताएं भी हुईं।
सरकारी, गैर सरकारी संस्थाओं में चाचा नेहरू को याद किया गया। इस दौरान उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा करते हुए विचारों को आत्मसात करने पर जोर दिया गया। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन की बैठक में नेहरू के विचारों पर चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष शाहरूख पठान समेत पवन शर्मा, आशीष कन्नौजिया, आकाश मिश्रा मौजूद रहे। सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में निदेशिका सुशीला मिश्रा समेत बीके त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर संपन्न कार्यक्रम में सूरज राय, प्रदीप ठकुराई आदि मौजूूद रहे। शोहरतगढ़ एवायरमेंटल सोसाइटी के संचालन में चाइल्ड लाइन के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में बाल गृह बालक पुरानी नौगढ़ के बच्चों ने चाचा नेहरू की जयंती मनाई। वहीं, विनोद मिश्रा, सीमा मिश्रा, बबिता श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। जिला समन्वयक सुनील उपाध्याय ने जानकारी दी।
ब्रह्मर्षि बाबरा सिद्धार्थ ममता गृह जगमोहनी में आयोजित गायन, चित्रकला व तीन पैर प्रायोगिक अथवा प्रतियोगिता में सफल बच्चों में नंदनी कुमारी, सत्यभामा, सुमन कुमारी आदि मौजूद रहे। गंगा नेशनल पब्लिक स्कूल परसा भदवरिया में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। डायरेक्टर सौरभ राय व प्रिंसिपल अंजू परमाकर आदि मौजूद रहे। पकड़ी महुलानी स्थित डीपीएस स्कूल पर बाल दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रबंधक रामस्वरूप पांडेय मौजूद रहे। नृत्य स्पर्धा अमित प्रथम रहे। लीलावती महाविद्यालय पेड़ारी में भी बाल दिवस मनाया गया।
उदयराज पब्लिक स्कूल पकड़ी में भी बाल दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रबंधक अनिल उपाध्याय ने पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। मदनपुर स्थित पद्माकर त्रिपाठी सिद्धेश्वरी देवी गुरुकुल विद्यालय में भी बाल दिवस पर प्रधानाचार्य पंकज कुमार मिश्र ने पंडित नेहरू के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। बर्डपुर स्थित प्रतिनिधि के मुताबिक आदर्श लघु माध्यमिक विद्यालय में बाल दिवस के अवसर पर प्रधानाचार्या राजकुमारी पांडेय ने आयोजित कार्यक्रम के दौरान सभी को बाल दिवस का महत्व बताया। मिडास इंग्लिश स्कूल बर्डपुर में रामशरन, विज्डम पब्लिक स्कूल में जितेंद्र जायसवाल, मथुरा प्रसाद चौधरी विद्यालय हथिहवां में रामराज चौधरी,प्लेवे विद्यालय में संजय मिश्रा, प्राथमिक विद्यालय बर्डपुर प्रथम में आशीष चौधरी व अनिता पांडेय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय काशीपुर में अब्दुल अजीज, पूर्व माध्यमिक विद्यालय देवरा चौधरी में कलीमुल्लाह, गौतम बुद्ध पब्लिक स्कूल अलीगढ़वा में गुरुप्रसाद जायसवाल के नेतृत्व में बाल दिवस मनाया गया।
डुमरियागंज। पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू क ी जयंती बाल दिवस के रूप में मनाई गई। बुधवार को बस्ती जिले से आए स्कूली छात्रों ने डुमरियागंज में सार्वजनिक जगहों पर डस्टबिन रखने के साथ ही मलिन बस्तियों में जाकर गरीबों में कपड़ा बांटे। भारतीय स्टेट बैंक, मंदिर चौराहा, रोडवेज और न्यू पीएचसी परिसर के साथ ही अलग-अलग बाजारों में डस्टबिन रखे गए। स्कूल के प्रबंधक अनिल कुमार जायसवाल ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समय-समय पर ऐसे कार्यक्रमों का होना बेहद आवश्यक है। इस दौरान डॉ. मुस्तकीम अंसारी, ईओ शिवकुमार, प्रधानाचार्य जार्ज पीटर, लिपिक हसन ताकीब रिजवी, पूजा हेगड़े, ममता श्रीवास्तव, मंजू गुप्ता, शालिनी भारती, ज्योति सिंह, पूजा दूबे, स्नेहा शुक्ला आदि मौजूद रहे। नगर स्थित एक स्कूल में बुधवार को पं. जवाहर लाल नेहरू की जयंती धूमधाम से मनाई गई। अध्यापकों ने छात्र-छात्राओं को उनके जीवन आदर्शों के बारे में जानकारी दी। वहीं, प्रबंधक मस्तान सिंह भाटिया द्वारा बच्चों के बीच मिठाइयां बांटी गईं। स्कूल की छात्रा श्रद्धा गुप्ता, संस्कार, रिया, अंशिका, हर्षदीप, अवलीन, मुस्कान, प्रीति, सारा, आशि कौर आदि ने जयंती और राष्ट्र भक्ति गीत प्रस्तुत कि या