फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘दवा मिलती है या बाहर की लिखी जाती है...’

Mon, 02 Apr 2018 11:55 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
दस्तक अभियान के तहत 10 जागरूकता वाहनों को सीएम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। ‘बच्चे को क्या बीमारी है..? जिला अस्पताल में दवा मिलती है या फिर डॉक्टर बाहर की दवा लिखते हैं..? कोई और परेशानी हो तो बताइए...।’ सोमवार को जिला अस्पताल पहुंचे सीएम वहां मौजूद मरीजों और उनके तीमारदारों से कुछ इसी अंदाज में मिले। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों ने मुख्यमंत्री से सभी सुविधाएं मिलने की बात कही। इस दौरान सीएम ने सीटी स्कैन सेंटर का फीता काटकर उद्घाटन किया और दस्तक अभियान के तहत 10 जागरूकता वाहनों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


अंतिम समय में अपने कार्यक्रम में तब्दीली करते हुए सीएम पुलिस लाइंस में हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद सीधे जिला अस्पताल पहुंचे। जागरूकता वाहनों को झंडी दिखाने के सीएम इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे। यहां भर्ती बर्डपुर के पिपरा गांव निवासी रामरती, शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के महथा गांव निवासी नसीमा, प्रिया, बच्चे को लेकर भर्ती बड़हरा गांव निवासी सीमा, उपासना आदि से अस्पताल में मिलने वाले दवा-उपचार के बारे में पूछताछ की। इसके बाद अस्पताल के नवनिर्मित सीटी स्कैन सेंटर का उद्घाटन किया। सीटी स्कैन कक्ष के अंदर से मशीन देखा। सीएमएस डॉ. रोचस्मति पांडेय से सीटी स्कैन की मशीन लगाने वाली संस्था के बारे में पूछा। चलते-चलते अस्पताल कितने बेड का है, इस बारे में सीएमएस व डीएम से जानकारी ली। करीब 10 मिनट तक निरीक्षण के बाद अस्पताल से बीएसए ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हो गए।

बीमार महिला को अस्पताल से लौटाया
मुख्यमंत्री के आगमन से एक घंटे पूर्व पहुंची एक महिला को जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में प्रवेश नहीं दिया गया। दर्द व बुखार से कराहती ककरहवा क्षेत्र के मेहनौली निवासी रेनू को उसका पति गोद में लेकर इधर-उधर घूमता रहा, लेकिन जिला अस्पताल में सहयोग न मिलने से प्राइवेट वाहन लेकर किसी निजी अस्पताल की तरफ चल दिया। पति गुंजन का आरोप है कि सभी डॉक्टर और कर्मचारी मुख्यमंत्री के स्वागत की तैयारी में हैं, इसी वजह से हमारी पत्नी का इलाज नहीं हो पा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें