बर्डपुर(सिद्धार्थनगर)। सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं आज (14 मार्च) से शुरू होंगी। इसी सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। इसके लिए 223 केंद्र बनाए गए हैं। यहां यूनिवर्सिटी से संबद्ध 254 कॉलेजों के 2,17,600 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
सुबह पाली की परीक्षा 8 बजे से 11 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से पांच बजे तक होगी। छात्राओं के लिए स्वकेंद्र परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रवेश पत्र में गलतियाें को देखते हुए कुलसचिव बीएन सिंह ने कहा कि इसमें सुधार किया जाएगा। छात्रों के लिए जहां परीक्षा केंद्र निर्धारित किया गया है वहां वे परीक्षा में शामिल होंगे।