शोहरतगढ़(सिद्धार्थनगर)। भाकियू भानू गुट ने मंगलवार को क्षेत्र की समस्याओं को लेकर तहसील में प्रदर्शन किया और एसडीएम को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो वह आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
तहसील अध्यक्ष प्रेमप्रकाश चौधरी ने कहा कि क्षेत्र में गेहूं क्रय केंद्र का संचालन जल्द कराया जाए, जिससे कि किसानों को अपनी उपज का सही मूल्य प्राप्त हो सके। तहसील मुख्यालय पर फायर स्टेशन की स्थापना की जाए, जिससे अगलगी की घटनाओं को रोका जा सके। ग्राम महमुदवा ग्रांट के टोला संगवारे में ट्रांसफार्मर लगवाया जाए, जिससे विद्युत आपूर्ति सही ढंग से हो सके। ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित विद्युत कटौती हो रही है। परीक्षाओं को देखते हुए कटौती मुक्त बिजली आपूर्ति बहाल की जाए। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रबली, ब्लॉक महामंत्री मो. रफीक, जितेंद्र सिंह आदि ैमौजूद रहे।