फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ऑनलाइन मेले में 37 युवाओं को मिला रोजगार

Sat, 29 Jun 2024 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सेवायोजन विभाग की ओर से शहर के एक कंप्यूटर सेंटर पर शुक्रवार को ऑनलाइन मेले का आयोजन किया गया। जिसमें 74 युवाओं ने भाग लिया। ऑनलाइन इंटरव्यू में 37 युवाओं को लावा कंपनी ने रोजगार के लिए चयन कर लिया।
विज्ञापन

रोजगार संगम पोर्टल के माध्यम से प्रतिमाह रोजगार मेले का आयोजन किया जाता है। जिसमें युवाओं को उनके कार्य क्षेत्र के अनुसार नौकरी भी दी जाती है। इसको लेकर सेवायोजन विभाग ने निजी कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र पर पढ़ रहे छात्रों का ऑनलाइन रोजगार मेले का आयोजन करवाया। जिसमें 37 युवाओं को लावा कंपनी ने चयन करते हुए उन्हें मेल के माध्यम से तत्काल नियुक्ति पत्र भी दे दिए। सेवायोजन अधिकारी ने सभी युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को रोजगार देने के लिए सेवायोजन विभाग कार्य कर रहा है। पढ़ने वाले युवा रोजगार संगम पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करके रोजगार प्राप्त कर सकते है। दिल्ली, गुजरात, मुंबई व बंगलुरु जैसे बड़े शहरों में भारत सरकार से रजिस्टर्ड कंपनियों में रोजगार मिलता है।
सेवायोजन विभाग से आयोजित रोजगार मेले में लावा कंपनी में रोजगार प्राप्त हुआ है। सेवायोजन विभाग बेरोजगारों काे रोजगार दिलवाने का कार्य कर रहा है।
-दीपाली कसौधनरोजगार संगम पोर्टल पर अलग-अलग विभागों के लिए सैकड़ों नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। जबकि इसके माध्यम से युवाओं को भी अनेक फायदे हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-आर्यन दुबे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें