फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बाढ़ बचाव के 33 परियोजनाओं का होगा सत्यापन, डीएम ने गठित की टीम

Tue, 30 Apr 2024 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- सिंचाई विभाग की 20 पूर्ण और 13 संचालित परियोजनाओं का होगा सत्यापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। डीएम पवन अग्रवाल ने बाढ़ बचाव के 33 परियोजनाओं के सत्यापन के लिए अलग-अलग तीन सदस्यीय टीम गठित की है। इसमें संबंधित तहसील क्षेत्र के एसडीएम की अध्यक्षता में सिंचाई विभाग के एई और पीडब्लूडी के एई शामिल है। डीएम ने गठित टीम को एक सप्ताह में सत्यापन कर जांच रिपोर्ट सौपने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बाढ़ की दृष्टि से अति संवेदनशील इस जिले में विभिन्न नदियों के किनारे बने बांधों के मरम्मत एवं रखरखाव से संबंधित कार्य कराए गए हैं और कराए भी जा रहे हैं। इसमें राप्ती नदी, बूढ़ी राप्ती, कूड़ा नदी, बानगंगा नदी किनारे बने बांधों पर बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य शामिल हैं। इनमें वित्तीय वर्ष 2022-23 में बांधों के मरम्मत एवं बाढ़ बचाव के 20 कार्य जो पूर्ण हो चुके हैं, उनका सत्यापन होगा। इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2023-24 में कराए जा रहे बाढ़ सुरक्षात्मक 13 परियोजनाओं का भी सत्यापन होगा। जिले की पांचों तहसील डुमरियागंज, शोहरतगढ़, बांसी, नौगढ़ व इटवा क्षेत्र में स्थित बांधों पर हुए कार्य का सत्यापन संबंधित एसडीएम की अध्यक्षता में होना है। डीएम ने इसे प्राथमिकता के आधार पर सत्यापन कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें