खेसरहा। क्षेत्र के बांसी-धानी मार्ग पर स्थित कोटिया पांडेय गांव के पुल के पास मोड़ पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। इससे बचाव के लिए क्षेत्रवासियों ने घटना वाले स्थान पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की है। जिससे हो रही दुर्घटनाएं रुक सके। कोटिया पांडेय गांव में सड़क का चौड़ीकरण हो जाने की वजह से बहुत तेजी से लोग वाहन चलाते हैं। ऐसे में उस मोड़ पर अचानक आमने-सामने वाहनों के आ जाने से ज्यादातर बाइक सवार उसकी चपेट में आ जाते हैं। क्षेत्र के राजेश गुप्ता, सुरेंद्र कुमार, रामसागर, कुलदीप यादव, शशि शेखर, चंद्रमौली, राजकुमार, रामरतन आदि लोगों ने पीडब्ल्यूडी विभाग से पुल के दोनों तरफ स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की है। संवाद