फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालयों का हाल जानने पहुंची राज्य स्तरीय टीम

Thu, 13 Dec 2018 10:39 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
तीन सदस्यीय जांच टीम जिले में पहुंची। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत जिले में बनाए गए शौचालयों में भारी अनियमितता हुई है। सांसद जगदंबिका पाल ने ऐसी शिकायत शासन स्तर पर की थी। इसकी जांच के लिए गुुुरुवार को अपर निदेशक राजेंद्र कुमार सिंह की अगुवाई में तीन सदस्यीय टीम जिले में पहुंची। टीम अलग-अलग विकास खंडों की तीन ग्राम पंचायतों में निर्मित शौचालयों की जांच की और लाभार्थियों से भी पूछताछ भी की। टीम शुक्रवार को भी कई ग्राम पंचायतों में जाकर जांच करेगी।  
विज्ञापन


जांच टीम पहले दिन डुमरियागंज ब्लॉक के भारतभारी, विकास खंड मिठवल के बैदौली व विकास खंड उस्का बाजार के ऊंटिया ग्राम पंचायतों में पहुंची। यहां निर्मित शौचालयों का स्थलीय निरीक्षण कर लाभार्थियों से कुछ अहम बिंदुओं पर जानकारी ली। टीम में उप निदेशक पंचायत बस्ती मंडल एमपी दुबे, राज्य सलाहकार महिम कुमार भी शामिल हैं। निरीक्षण के समय जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल कुमार सिंह, जिला समन्वयक अमित श्रीवास्तव व संजय तिवारी के अलावा संबंधित ब्लाक के खंड विकास अधिकारियों, एडीओ पंचायत, सचिव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें