फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीईटी परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, कड़े निर्देश

Thu, 15 Nov 2018 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट के सेमिनार हाल में बैठक करती सीडीओ और एएसपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2018 को सकुशल, शुचितापूर्ण तरीके से सम्पन्न कराए जाने को लेकर हुई बैठक में संबंधित को कड़े निर्देश दिए गए। परीक्षा में किसी भी स्तर पर गड़बड़ी मिलने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट के सेमिनार हाल में गुरुवार को हुई बैठक में मुख्य विकास अधिकारी हर्षिता माथुर ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा शुरू होने के आधा घंटा पूर्व परीक्षार्थियों का परीक्षा केंद्र के प्रवेश पर मुख्य द्वार पर गहन तलाशी लेने के उपरांत ही प्रवेश कराने का निर्देश दिया। परीर्थी के पास डीएलएड/बीएड/बीटीसी तृतीय सेमेस्टर की उत्तीर्ण मार्कशीट की नेट द्वारा जारी प्रति अथवा मूल प्रति की छायाप्रति संबंधित संस्था के प्राचार्य द्वारा प्रमाणित होने के आधार पर प्रवेश की अनुमति देने पर जोर दिया गया। जनपद में कुल 9 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। प्रथम पॉली की परीक्षा 10 से 12.30 बजे तक, द्वितीय पॉली की परीक्षा मध्याह्न 3 से सायं 5.30 बजे समाप्त होगी। प्रत्येक परीक्षा केंद्र के लिए दो-दो पर्यवेक्षक नियुक्त किये गये है, जिनके समक्ष सीसीटीवी कैमरे के समक्ष प्रश्न-पत्रों के सील्ड बंडल को खोला जाने, साथ ही साथ प्रश्न-पत्रों के सील्ड बंडल को खोले जाने एवं उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल सील किए जाने की वीडियो रिकॉर्डिंग कराते हुए परीक्षा समाप्ति के बाद उसकी सीडी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को अनिवार्य रूप से प्राप्त कराया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
परीक्षा प्रारंभ होने के 10 मिनट के बाद किसी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उपजिलाधिकारी उमेश चन्द्र निगम, शोहरतगढ़ अनिल कुमार, बांसी प्रबुद्ध सिंह, एसओसी देवेश कुमार गुप्ता, वरिष्ठ कोषाधिकारी विनोद कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर दिलीप कुमार सिंह, बांसी मो. नईम खान, प्राचार्य डायट कोमल यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजबहादुर मौर्य, बेसिक शिक्षा अधिकारी राम सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल कुमार सिंह, समस्त खंड शिक्षा अधिकारी, परीक्षा केंद्रों के प्रधानाचार्यों की उपस्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें