फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी अंकपत्र पर नौकरी कर रहे तीन शिक्षक बर्खास्त

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी अंकपत्र पर नौकरी कर रहे तीन शिक्षक बर्खास्त
विज्ञापन

एसटीएफ लखनऊ के सत्यापन में फर्जी मिले अंकपत्र
नोटिस जारी होने के बाद पक्ष रखने नहीं पहुंचे फर्जी शिक्षक
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। बेसिक शिक्षा विभाग में फर्जी अंकपत्र पर नौकरी कर रहे तीन शिक्षकों को बीएसए देवेंद्र पांडेय ने बुधवार को बर्खास्त कर दिया। इन शिक्षकों का अंकपत्र एसटीएफ लखनऊ के सत्यापन पर में फर्जी मिला है। विभाग ने अंकपत्र फर्जी मिलने पर नोटिस देकर तीन शिक्षकों को अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया था, बावजूद इसके कोई नहीं पहुंचा। जिले में फर्जी शिक्षकों के मामले में लगातार नए केस सामने आ रहे हैं।
एसटीएफ लखनऊ के सत्यापन में नौगढ़ विकास खंड क्षेत्र के वसौनी गांव के कम्पोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक रमाकांत मिश्र, शोहरतगढ़ क्षेत्र के मकनपुर गांव के कम्पोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक महेंद्र नाथ व इटवा क्षेत्र के बजराभारी गांव के प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक सतीश प्रसाद के अंकपत्र सत्यापन में फर्जी मिले हैं। ये तीनों शिक्षक फर्जी अंक पत्र पर नौकरी कर रहे थे। विभाग ने इनका वेतन रोकते हुए तीन-तीन बार नोटिस देकर अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया और उपस्थित होने के निर्देश दिए। नोटिस के बाद से ये तीनों शिक्षक फरार चल रहे हैं। बीएसए ने तीनों शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया है। फर्जी दस्तावेज के आधार नौकरी करने वाले कई शिक्षक एसटीएफ के रडार पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि एसटीएफ लखनऊ के सत्यापन में तीनों शिक्षकों के अंकपत्र फर्जी मिले हैं, इन्हें अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस देकर बुलाया गया था, वे आए ही नहीं। तीनों को बर्खास्त कर दिया गया है। तीनों के खिलाफ मुकदमे की भी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें