फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 29 एंबुलेंस हाॅटस्पाॅट पर, अलर्ट मोड में इमरजेंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
- होली त्योहार के मद्देनजर अस्पताल और इमरजेंसी की आपात सेवा एक्टिव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। होली त्योहार को देखते हुए स्वास्थ्य महकमा भी अलर्ट मोड में है। जिले में हादसे के शिकार लोगों को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए 29 एंबुलेंस को अलर्ट मोड में रखा गया है। सभी सर्वाधिक हादसे वाले एरिया में चिह्नित हाॅटस्पाॅट के इर्द-गिर्द रखा गया था। इससे आपात स्थिति आने पर तत्काल हादसे के शिकार व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जा सके। इसके साथ ही जिला अस्पताल औैर जिले के सभी 16 सीएचसी और 243 पीएचसी में इमरजेंसी सेवा अलर्ट मोड में थी, जो दो दिनों तक इसी प्रकार अलर्ट मोड में रहेगा।

खुशियों के पर्व होली में बवाल होने की संभावना होती है। इसके साथ डूबने, दुर्घटना अधिक भी अधिक हो की संभावना रहती है। ऐसी स्थिति आने पर संबंधित पीड़ित व्यक्ति को समय से अस्पताल पहुंचाया जा सके। जनपद में सड़क हादसों का ग्राफ अधिक है। त्योहार में हादसा होने का खतरा और बढ़ जाता है। क्योंकि होली के रंग में लोगों में मस्ती सवार होती तो वाहन से रफ्तार भरने में कई बार टकरा जाते हैं या फिर गिर जाते हैं। ऐसे में जिले में 108 की 29 एंबुलेंस अलर्ट मोड में हैं। सर्वाधिक हादसे के रूप में चिह्नित हाॅटस्पाॅट के पास गाड़ियों को रखा गया है। जो घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल रवाना हो जाएंगी और उठाकर अस्पताल पहुंचा देंगी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भी चिकित्सकों की अतिरिक्त ड्यूटी लगाने के साथ ही जरूरी दवाएं रखी गई थीं। इसके साथ ही सभी 16 सीएचसी और 243 पीएचसी पर तैनात डॉक्टरों को इमरजेंसी सेवा अपडेट रखा गया था। इमरजेंसी में प्रर्याप्त मात्रा में मरहम पट्टी, स्कीन की दवा और बेड की व्यवस्था की गई थी, जिससे आपात स्थिति में प्राथमिक उपचार करके आगे जिला अस्पताल में भेजा जा सके।
विज्ञापन

इस संबंध में सीएमओ डॉ. चौधरी को ने बताया कि होली को देखते हुए इमरजेंसी सुविधा को अलर्ट मोड में रखने का निर्देश दिया गया है। वहीं, प्राचार्य डॉ. एके झा ने बताया कि इमरजेंसी सेवा 24 घंटे अलर्ट मोड में है। सुविधाएं की गई हैं। चिकित्सक भी हैं और जरूरत पर बुला लिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें