फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 2854 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 2854 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में सोमवार को दोनों पालियों की परीक्षा में 2854 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। 10वीं चित्रकला में 2342, कंप्यूटर विषय में 10 छात्र अनुपस्थित रहे। जबकि 12वीं के भूगोल में 349 व होम साइंस में 124 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए सचल दस्ता भ्रमण कर परीक्षा का निरीक्षण करता रहा।
जिले के 101 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा चल रही है। सभी केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात हैं और सीसी कैमरे की निगरानी में परीक्षा हो रही है। जिला विद्यालय निरीक्षक अवधेश नारायण मौर्य ने बताया कि सोमवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल की चित्रकला विषय की परीक्षा 101 केंद्रों संपन्न हुई। इस विषय के लिए 27989 छात्र पंजीकृत थे, जिसके सापेक्ष 25647 ने परीक्षा दी। शेष 2342 लोगों ने परीक्षा छोड़ दी। इसी पाली में इंटरमीडिएट भूगोल की परीक्षा हुई। इसमें 3138 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 349 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 10वीं के लिए 18 केंद्रों पर कंप्यूटर विषय की परीक्षा हुई। इसमें 323 के सापेक्ष 313 उपस्थित रहे। 12वीं होम साइंस की परीक्षा 62 केंद्रों पर हुई। इसमें 1971 छात्रों में 1847 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। 124 ने परीक्षा छोड़ दी। डीआईओएस ने बताया कि कड़ी सुरक्षा के बीच दोनों पालियों की परीक्षा शांति पूर्वक संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने किया परीक्षा केंद्र का निरीक्षण
सिद्धार्थनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित बोर्ड परीक्षा में सोमवार को जिलाधिकारी दीपक मीणा ने नव ज्योति सिद्धार्थ इंटरमीडिएट कॉलेज बर्डपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने परीक्षा के दौरान स्थापित किए गए सीसी कैमरा, वॉइस रिकार्डिंग के संचालन का निरीक्षण किया और स्टैटिक मजिस्ट्रेटों एवं केन्द्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया कि परीक्षा के दौरान सीसी कैमरा और वॉइस रिकार्डिंग का निरंतर संचालन रखा जाए। यदि निरीक्षण के दौरान किसी भी परीक्षा केंद्र पर निरंतर संचालन न पाया गया तो संबंधित केन्द्र व्यवस्थापक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें