फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देव बने ‘मिस्टर इंडिया’

विज्ञापन
मिस्टर इंडिया का पुरस्कार जीतने वाले देव श्रीवास्तव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डुमरियागंज(सिद्धार्थनगर)। लखनऊ पब्लिक स्कूल की 12वीं कक्षा के छात्र व जनपद सिद्धार्थनगर के निवासी देव श्रीवास्तव ने मिस्टर इंडिया का खिताब हासिल किया है। देव ने आगरा में आयोजित ‘स्टाइल एशिया मिस्टर एंड मिसेज इंडिया प्रतियोगिता’ में देश के विभिन्न शहरों के 100 से अधिक प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए इस खिताब को अर्जित किया है। स्पर्धा को आयोजित कराने वाली संस्था स्टाइल एशिया द्वारा देव को मिस्टर इंडिया के खिताब से नवाजा गया। वहीं, मिस्टर इंटेलीजेंट नामक खिताब पर भी देव ने कब्जा कर उसे भी अपने नाम किया जिससे जिले में हर्ष की लहर है।
विज्ञापन


डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी देव श्रीवास्तव की प्रारंभिक पढ़ाई बस्ती स्थित लिटिल फ्लावर स्कूल में हुई थी। देव पिछले तीन महीने से लखनऊ में इस प्रतियोगिता के लिए मेहनत व लगन के साथ तैयारी कर रहे थे। देव मित्रसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व राज्यमंत्री राजू श्रीवास्तव के पुत्र हैं। उन्होंने छह जनवरी को आगरा में इतिहास रचकर जिले का नाम रोशन करने में सफलता हासिल की। इस सफलता पर देव को मित्रसंघ के अलावा सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, डंपू पांडेय, मनोज श्रीवास्तव, भोला श्रीवास्तव, राहुल गौतम, रामबख्श गौतम, वासुदेवधर दूबे, रामआशीष पाठक, नरेंद्र श्रीवास्तव, रमेश पांडेय, गीता श्रीवास्तव, गुड्डन श्रीवास्तव, दिनेश पांडेय, उदयशंकर श्रीवास्तव आदि ने बधाई    दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें