फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीटर में नहीं आया, उपभोक्ता को लगा ‘करंट’

विज्ञापन
electric meter
विज्ञापन
इटवा। खुनियांव के खड़रिया दुर्गी गांव में लोगों को सौभाग्य योजना का लाभ देने के लिए नवंबर में कैंप लगा। फार्म भरवाकर लोगों को कागज में कनेक्शन दिए गए। बिजली निगम के कर्मी पहुंचे और बिना पोल से कनेक्शन किए ही मीटर टांगकर चले आए। कहा गया, कल आकर कनेक्शन कर देंगे।
विज्ञापन


बावजूद के लिए दो माह बाद कर्मी तो नहीं आए लेकिन बिना उपभोग किए ही श्याम सुंदर पुत्र कालीचरन, उमेश कुमार, बुझावन, रामावती पत्नी राकेश, मीना पत्नी घम्मल, राधेरमण त्रिपाठी, उमेश कुमार, छोटेलाल आदि लोगों के पास बिल पहुंचने लगे। गांव में ऐसे लोगों की संख्या 20 से अधिक है। शिकायत के बाद भी जब बिजली निगम द्वारा जब सुधार नहीं किया गया तो गुस्साए लोगों ने सोमवार विद्युत उपकेंद्र इटवा का घेराव किया। इस संबंध में एसडीओ विद्युत इटवा कौशल किशोर का कहना है कि मामले की जांच कराते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें