फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरे रश्के कमर, तूने पहली नजर... पर मस्त हो गए श्रोता

Tue, 11 Dec 2018 11:01 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
कलाकारों की ताल में ताल मिलाने को विवश हुए श्रोता । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। कपिलवस्तु महोत्सव की छठी रात को फिल्म रॉक स्टार फेम निजामी बंधुओं ने रंगीन बना दिया। मंच पर जब निजामी बंधु पहुंचे तो पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। जब उन्होंने मेरे रश्के कमर, तूने पहली नजर, नजर से जो मिलाई मजा आ गया... गाना शुरू किया तो युवा श्रोता मस्ती में डूब गए। आधी रात तक कव्वाली का दौर चलता रहा।
विज्ञापन


जिला कारागार के सामने मैदान में चल रहे कपिलवस्तु महोत्सव के छठवें दिन सोमवार रात निजामी बंधु ने मंदिरों में वही, मस्जिदों में वही, कह रही सारी दुनिया ख़ुदा एक है... की, प्रस्तुति के माध्यम से हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश दिया। इसके बाद उन्होंने अल्लाहू, अल्लाहू, अल्लाहू... से जोरदार आगाज कर माहौल को सूफ़ियाना अंदाज में ढाल दिया। फिर तो छाप तिलक सब छीनी रे तोसे नयना मिलाय के, कुन, फ़याक़ुन... की प्रस्तुति से श्रोता पूरी तरह से मस्ती के रंग में डूबते नजर आए।

जब निजामी बंधुओं ने मेरे रश्के कमर, तूने पहली नजर... की शुरुआत की तो युवा श्रोता पूरी तरह से उनके रंग में रंग गए। इसके बाद दमादम मस्त कलंदर... ने युवाओं में और भी जोश भर दिया। भर दो झोली मेरी या मोहम्मद... जैसी सुपरहिट कव्वाली से ऐसा समा बांधा कि पूरा पंडाल थिरकने को मजबूर हो गया। कलाकारों द्वारा कार्यक्रम के बीच-बीच में धार्मिक सौहार्द, देश प्रेम और भाईचारे पर आधारित शेरो शायरी भी पेश की जाती रहीं। रॉक स्टार, बजरंगी भाईजान तथा अन्य कई फ़िल्मों में कव्वालियां पेश कर चुके निजामी ब्रदर्स की सुर लय ताल ने लोगों को संगीत की मधुर सुरलहरी में इतना मदहोश कर दिया कि सभी अपनी तालियों से कलाकारों की ताल में ताल मिलाने पर मजबूर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें