फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न तार है न पोल, टांग दिया मीटर

Thu, 02 Aug 2018 12:05 AM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
बिना कनेक्शन के बिजली का मीटर लगा िदया गया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर/मिश्रौलिया। बांसी तहसील के चेतिया ग्राम सभा के राजडीह टोले समेत जिले के नौगढ़ डिहवा, खैरी शीतल, करौला, चिरगना और महुवी समेत कई गांव ऐसे हैं जहां लोग आज भी ढ़िबरी युग में जी रहे हैं। वैसे सौभाग्य योजना के तहत गांव में मीटर लगा दिया गया है, लेकिन अभी न तो पोल लगे हैं और न ही तार खींचे गए हैं। अब लोग इस बात को लेकर चिंतित हैं कि कहीं बगैर बिजली दिए ही निगम बिल न थमा दे।
विज्ञापन


बांसी के राजडीह टोले की आबादी करीब 200 है। यहां के निवासी शंकर साहनी का कहना है कि बिजली निगम के लोगों ने उन्हें धोखा दिया है। बिना बिजली आपूर्ति के ही सभी के घरों में मीटर लगा दिया है। अभी तो टोले में बिजली के खंभे भी नहीं गड़े हैं। हमीदुल्लाह ने कहा कि अभी तो खंभे भी नहीं लगे हैं। फिर न जाने निगम को किसी बात की जल्दी थी कि मीटर पहले ही लगा दिया। गांव निवासी गेलही, आंही, करिया, शंकर, औवल आदि लोगों ने जल्द से जल्द पोल लगवाने और बिजली की आपूर्ति शुरू करने की मांग की है। इस संबंध में अधिशाषी अभियंता एसके त्रिपाठी ने बताया कि लक्ष्य अधिक होने की वजह से कई कंपनियों के लोग मीटर लगा रहे हैं। बिना बिजली के अगर मीटर   लगाया गया है तो जल्द ही  बिजली की आपूर्ति शुरू की जाएगी। बिना बिजली दिए बिल नहीं भेजा जाएगा। 

14 दिन में 24 हजार कनेक्शन देने का लक्ष्य
सिद्धार्थनगर। सौभाग्य योजना के तहत जिले में विद्युत कनेक्शन देने की स्थिति बेहद खराब है। 15 अगस्त तक 36 हजार कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया है, लेकिन अब तक महज 12 हजार कनेक्शन ही लग सके है। कई गांव ऐसे हैं, जहां केवल मीटर लगाकर छोड़ दिया गया है। वैसे निगम का दावा है कि 15 अगस्त 24 हजार कनेक्शन दे दिए जाएंगे। ऐसे में अगले 14 दिन में निगम 24 हजार कनेक्शन देगा। यह लक्ष्य काफी बड़ा है। अधीक्षण अभियंता एके श्रीवास्तव ने बताया कि लक्ष्य के सापेक्ष काम काफी कम हुआ है। इसके लिए कड़े निर्देश दिए गए है। 15 अगस्त तक लक्ष्य पूरा करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें